लाइव न्यूज़ :

मोबाइल फोन ने 89 सैनिकों की ली जान, रूस ने कहा-अनधिकृत इस्तेमाल के कारण यूक्रेन के रॉकेट ने उस जगह हमले किए, जहां ठहरे हुए थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2023 15:51 IST

यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सामरिक संचार निदेशालय ने रविवार को दावा किया कि मकीवका में एक व्यावसायिक स्कूल की इमारत में लगभग 400 लामबंद रूसी सैनिक मारे गए और लगभग 300 अन्य घायल हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन की सेना को सैन्यकर्मियों के ठिकाने का पता चल गया और हमले किए।नियमों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने का वादा किया। इमारत से टकराने के बाद इनमें विस्फोट हुआ जिससे ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।

कीवः रूसी सैनिकों द्वारा मोबाइल फोन के अनधिकृत इस्तेमाल के कारण यूक्रेन के रॉकेट ने उस जगह हमले किए जहां वे ठहरे हुए थे। रूस की सेना ने मंगलवार को कहा कि सप्ताहांत में यूक्रेन के हमलों में मारे गए सैनिकों की संख्या 89 हो गई है।

जनरल लेफ्टिनेंट सर्गेई सेवरीयूकोव ने एक बयान में बताया कि फोन के सिग्नल की वजह से यूक्रेन की सेना को सैन्यकर्मियों के ठिकाने का पता चल गया और उसने हमले किए। सेवरीयूकोव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की त्रासदी को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं ।

उन्होंने नियमों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने का वादा किया। युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी सैनिकों पर किए गए यह सबसे घातक हमलों में से एक था। यूक्रेन की सेना ने हिमार्स प्रक्षेपण प्रणाली से उस जगह पर छह रॉकेट दागे जहां सैनिक ठहरे हुए थे। उनमें से दो रॉकेट को मार गिराया गया लेकिन इमारत से टकराने के बाद इनमें विस्फोट हुआ जिससे ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने पूर्व में कहा था कि हमले में 63 सैनिक मारे गए। सेवरीयूकोव ने बताया कि आपात सेवा कर्मियों द्वारा इमारत का मलबा हटाए जाने के बाद कुछ अन्य शव मिलने के साथ मृतकों की संख्या 89 हो गई। हमले में रेजिमेंट का उप कमांडर भी मारा गया।

कुछ अन्य खबरों में मृतकों की संख्या ज्यादा होने की बात कही गई है लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हो पाई। यूक्रेन के सशस्त्र बलों के सामरिक संचार निदेशालय ने रविवार को दावा किया कि मकीवका में एक व्यावसायिक स्कूल की इमारत में लगभग 400 लामबंद रूसी सैनिक मारे गए और लगभग 300 अन्य घायल हो गए। 

टॅग्स :रूसयूक्रेनरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो