लाइव न्यूज़ :

सेक्रेड गेम्स में दिखा दुबई में रहने वाले भारतीय व्यक्ति का मोबाइल नंबर, जानें क्यों उड़ गई उसकी नींद?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 21, 2019 14:03 IST

नेटफ्लिक्स ने खेद जताया नेटफ्लिक्स ने गल्फ न्यूज पर सोमवार को जारी एक बयान में कहा, किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है. जैसे ही हमें इसके बारे में पता चला, हमने समस्या का समाधान किया और उपशीर्षक से फोन नंबर हटा दिया.

Open in App
ठळक मुद्दे15 अगस्त को दिखाए गए नये संस्करण के पहले एपिसोड में काल्पनिक गैंगस्टर सुलेमान ईसा के नंबर के रूप में फ्लैश हो गया था. दुनियाभर से पिछले तीन दिनों से लगातार मेरे फोन पर कॉल आ रहे हैं. मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है.

नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दूसरे संस्करण के दौरान शारजाह में एक भारतीय व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिखाए जाने के बाद उसकी रातों की नींद हराम हो रही है क्योंकि उनके फोन की घंटी दुनियाभर से आ रही अवांछित कॉल से बजती रहती है.

एक स्थानीय तेल कंपनी में काम करने वाले केरल निवासी कुन्हाब्दुल्ला सीएम (37) का फोन नंबर 15 अगस्त को दिखाए गए नये संस्करण के पहले एपिसोड में काल्पनिक गैंगस्टर सुलेमान ईसा के नंबर के रूप में फ्लैश हो गया था. कुन्हाब्दुल्ला ने समाचार एजेंसी से कहा, भारत, पाकिस्तान, नेपाल, यूएई और दुनियाभर से पिछले तीन दिनों से लगातार मेरे फोन पर कॉल आ रहे हैं. मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है.

उन्होंने कहा, मेरे फोन की घंटी सुनकर मैं परेशान हो जाता हूं. मैं अपना नंबर रद्द करना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि यह समस्या दूर हो जाए. कुन्हाब्दुल्ला ने कभी भी नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का नाम नहीं सुना है. इस सीरीज में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भूमिकाएं निभा रहे हैं.

कुन्हाब्दुल्ला ने कहा, मैं सुबह आठ से शाम सात बजे तक काम करता हूं. मेरे पास ऐसी चीजों के लिए समय नहीं है. पिछले एक घंटे में, मुझे ईसा नामक किसी व्यक्ति के लिए पांच कॉल मिले, कौन है ईसा? मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं है. कुन्हाब्दुल्ला का नंबर उस दृश्य में सार्वजनिक हो गया था जिसमें एक भारतीय एजेंट गणेश गायतोंडे (सिद्दीकी) को एक खूंखार गैंगस्टर ईसा के फोन नंबर वाली पर्ची देता है.

नेटफ्लिक्स ने खेद जताया नेटफ्लिक्स ने गल्फ न्यूज पर सोमवार को जारी एक बयान में कहा, किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है. जैसे ही हमें इसके बारे में पता चला, हमने समस्या का समाधान किया और उपशीर्षक से फोन नंबर हटा दिया.

टॅग्स :नेटफ्लिक्सवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप