लाइव न्यूज़ :

सड़क पर गिरे पेड़ से जाम हुआ रास्ता, तो कुल्हाड़ी लेकर मिजोरम के डिप्टी स्पीकर ने ऐसे की सफाई, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 1, 2019 14:02 IST

45 साल के मिजोरम के डिप्टी स्पीकर लालरिनावमा मैकेनिकल इंजीनियर हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा है कि देश के दूसरे राज्यों के मंत्रियों और नेताओं को भी इनसे सीख लेनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो को ट्विटर, फैसबुक और इंस्टाग्राम हर जगह शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो को 30 मई को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। 

मिजोरम के डिप्टी स्पीकर लालरिनावमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लालरिनावमा राहगीरों की मदद करते दिख रहे हैं। ये वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर करके लालरिनावमा की तारीफ कर रहे हैं। 45 साल के लालरिनावमा मैकेनिकल इंजीनियर हैं। इस वायरल वीडियो को 30 मई को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। 

इस वीडियो में मिजोरम के डिप्टी स्पीकर लालरिनावमा गांव में रोड पर गिरे एक पेड़ को हटा रहे हैं। पेड़ गिर जाने से गांव का आवागमन प्रभावित गया था। लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। तभी लालरिनावमा कुल्हाड़ी लेकर कार से निकले और रोड पर गिरे पेड़ को काटकर रास्ता साफ कर दिया। लालरिनावमा जब ये सब कर रहे थे तो किसी ने उनका वीडियो बना लिया औल सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 

इस वीडियो को ट्विटर, फैसबुक और इंस्टाग्राम हर जगह शेयर किया जा रहा है। लालरिनावमा हमेशा से ही सादे जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं। 

स्टीफन ओहमन नामक ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ''मिजोरम के डिप्टी स्पीकर मिस्टर लालरिनावमा एक्समैन हैं। उन्होंने इस तरह गांव के रोड पर गिरे पड़े को हटाया। उन्होंने बताया कौन हैं हम। ये है मिजो के जीने की शैली।'' सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा है कि देश के दूसरे राज्यों के मंत्रियों और नेताओं को भी इनसे सीख लेनी चाहिए। 

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी