लाइव न्यूज़ :

मिल्कफेड का दावा: 'वेरका लोगो' के साथ दूध में नहाता शख्स का वीडियो है 2 साल पुराना, मामले में दर्ज कराई गई शिकायत

By आजाद खान | Updated: May 7, 2022 09:46 IST

इस घटना पर सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा है, ''वीडियो का चित्रण स्पष्ट रूप से दिखाता है कि ये ब्रांड 'वेरका' की बढ़ती साख को बदनाम करने और नुकसान पहुंचाने का एक दुर्भावनापूर्ण इरादा था।''

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक शख्स के दूध के टब में नहाने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में 'मिल्कफेड' के नाम को भी इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो साल पुराना वीडियो है जिसे अब एडिट करके वायरल किया जा रहा है।

चंडीगढ़:पंजाब के सहकारी दुग्ध महासंघ 'मिल्कफेड' ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें एक व्यक्ति दूध से भरे टब में नहाते हुए दिखाई दे रहा है, जिस पर उनकी कंपनी का ब्रांड 'वेरका' चिपका है। पंजाब के सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि तुर्की के एक पुराने वीडियो का उपयोग करके ब्रांड की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए 'वेरका' नाम का इस्तेमाल किया गया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और यूजर द्वारा इसे तेजी से शेयर भी किया जा रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा है

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक व्यक्ति एक मिल्क प्लांट में दूध से भरे टब में नहा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सभी वेरका मिल्क प्लांट में एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में लिखा गया है कि यह वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब आजकल वायरल हो रहा है, दो साल पुराना वीडियो है जो तुर्की के सेंट्रल आटोनियम प्रदेश के कोनिया नामक कस्बे में फिल्माए जाने की पुष्टी हो रही है। उस वीडियो को एडिट कर कुछ शरारती तत्वों द्व्रारा 'मिल्कफेड' के लोगों को इस्तेमाल किया गया है। पत्र में यह भी लिखा हुआ है कि वेरका के सभी मिल्क प्लांट फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथारिटी आफ इंडिया 2006 के दायित्व के अनुसार कार्य कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद वीडियो को अपलोड करने वाले के साथ नहाने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

'वेरका' की बढ़ती साख को बदनाम करने की कोशिश-हरपाल सिंह चीमा

सहकारिता मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मिल्कफेड ने इस संबंध में आईटी अधिनियम के तहत पंजाब पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक कमलदीप सिंह संघा ने कहा कि वीडियो का वेरका से कोई संबंध नहीं है और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसे तुर्की के एनाटोलियन राज्य के कोनिया नामक एक उपनगर में शूट किया गया था। गौरतलब है कि मिल्कफेड दूध और दुग्ध उत्पादों को 'वेरका' ब्रांड के नाम से बेचता है। चीमा ने कहा, ''वीडियो का चित्रण स्पष्ट रूप से दिखाता है कि ये ब्रांड 'वेरका' की बढ़ती साख को बदनाम करने और नुकसान पहुंचाने का एक दुर्भावनापूर्ण इरादा था।''

टॅग्स :पंजाबवायरल वीडियोतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल