लाइव न्यूज़ :

Video: तुर्की के एरज़ुरम शहर में उड़ता दिखा उल्का पिंड, चंद सेकेंड के लिए बदल गया था नजारा, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: September 4, 2023 15:42 IST

यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले जापान और ब्राजील में भी ऐसे ही उल्का पिंड को उड़ते हुए देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की के एरज़ुरम शहर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक उल्का पिंड को देखा गया है। वह काफी चमकीला और तेज था जिससे कुछ पल के लिए नजारा ही बदल गया था।

Viral Video: तुर्की के शहर एरज़ुरम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शहर के बीचों-बीच एक चमचमाता चमकीला उल्का पिंड देखा गया है। वीडियो में देखा गया है कि कैसे उल्का पिंड तेजी से नीचे की ओर आ रहा है और खूब रौशनी पैदा कर रहा है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे वीडियो में यह देखने को मिला है कि आसमान से चमकता हुआ उल्का पिंड नीचे आ रहा है। यह उल्का पिंड एक बार बड़ा हो रहा है तो एक बार छोटा और काफी तेज गति से चल रहा है। वहीं एक और दूसरे वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स जिसका नाम ओनूर काकमाज बताया जा रहा है वह एक पार्क में बच्चे के साथ है तभी वह काले आसमान को एकदम रौशनी से चमकते हुए देखा गया है। 

उस शख्स ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। यह पहली घटना नहीं है जब कोई उल्का पिंड को कैमरे में कैद किया गया है। इससे पहले जापान और ब्राजील में भी ऐसे उल्का पिंड दिखाई दे चुके है जिनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आसानी से पाया जा सकता है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना तुर्की के एरज़ुरम शहर में 2 सितंबर को घटी है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है लेकिन जैसे-जैसे यह वीडियो वायरल हो रहा है, इसे लेकर चर्चा खूब हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे है। 

बता दें कि साल 2022 में जापान के माउंट फ़ूजी और 2016 और 2020 में ब्राजील में भी उल्का पिंड देखा गया है। ब्राजील के 2020 के उल्का पिंड ने ऐसी चमक ला दी थी कि रात का समय दिन में बदल गया था। इस उल्का पिंड पर बोलते हुए ब्राजीलियन मेटियोर ऑब्जर्वेशन नेटवर्क (BRAMON) ने कहा था कि यह उल्का 17 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से वायुमंडल से टकराया था। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोMeteorological Centerतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल