लाइव न्यूज़ :

मेघालय के सीएम ने रॉक बैंड के साथ गाया गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 20, 2021 16:29 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों मेघालय के सीएंम का वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वह फुल ऑन रॉक म्यूजिक गाते नजर आ रहे हैं । लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय के सीएम ने रॉक ऑन धुन पर ‘समर ऑफ 69 गाते नजर आ रहे हैं उन्होंने सिंगर कैनेडियन गिटारिस्ट ब्रायन एडम्स के अंदाज में गाया गानासीएम सफेद कमीज और चश्मा लगाए स्टेज पर छा गए

शिलांग : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है । इन दिनों सोशल मीडिया पर मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा  का एक वीडियो वायरल  हो रहा है । इसे देखने के बाद सोशल मीडिया की जनता कॉनराड संगमा की फैन हो गई । इस क्लिप में मुख्यमंत्री संगमा सिंगर कैनेडियन गिटारिस्ट ब्रायन एडम्स का ‘समर ऑफ 69 गाते नजर आ रहे हैं ।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @NortheastToday ने नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है । उनके मुताबिक,मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने ईटानगर के लिए ब्रायन एडम्स का ‘समर ऑफ 69’ गाया ।  अब उनका ये वीडियो लोगों का खूब पसंद आ रहा है । इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कहा कि ये वाकई बहुत मजेदार वीडियो है । हालांकि मूल रूप से यह वीडियो Sangeeta Barooah Pisharoty की वॉल से लिया गया है ।इस वीडियो में सीएम सफेद कमीज और चश्मा लगाए स्टेज पर खड़े हैं । वहीं उनके पीछे पूरा बैंड नजर आ रहा है । वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जैसे ही मुख्यमंत्री ‘समर ऑफ 69’ गाना शुरू करते हैं, वैसे ही पूरा माहौल गजब हो जाता है । वैसा शायद ही कभी किसी मुख्यमंत्री को रॉक बैंड के साथ परफॉर्म करते देखा गया होगा इसलिए ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है ।

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया गया लोगों ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी । एक यूजर ने वीडियो देखने बाद लिखा कि सच में ऐसे नजारें नार्थ ईस्ट में ही देखने को मिल सकते हैं । वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि मेरे ख्याल से ऐसे वीडियो में सीएम का नजर आना बताता है कि वो भी आम लोगों जैसी ख्वाहिशें रखते हैं । इसके साथ ही इस वीडियो को लोगों ने अपने अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर किया है । 

टॅग्स :वायरल वीडियोमेघालयConrad Sangma
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल