लाइव न्यूज़ :

मिलिए 14 साल की परिणीति से, जिन्होंने ChatGPT एक्सपर्ट बनने के लिए छोड़ा स्कूल

By रुस्तम राणा | Updated: August 16, 2025 17:07 IST

परिणीति ने सिर्फ़ 13 साल की उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी और नियमित पढ़ाई के बजाय पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चैटजीपीटी पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।

Open in App

नई दिल्ली: एक ओर जहां बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाता है तो वहीं 14 साल की परिणीति ने चैटजीपीटी एक्सपर्ट बनने के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी है। वह कहती हैं, "स्कूल मेरी पूरी क्षमता को बर्बाद कर रहा था।" उन्होंने सिर्फ़ 13 साल की उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी और नियमित पढ़ाई के बजाय पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और चैटजीपीटी पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।

सिद्धेश लोकारे द्वारा होस्ट किए गए पॉडकास्ट "जस्ट किडिंग विद सिड!" में बोलते हुए, उन्होंने खुलासा किया, "अगर मैं स्कूल में रहती, तो यह सब नहीं कर पाती। मैं मूल रूप से एक एआई ऑटोमेशन एजेंसी चलाती हूँ और उसमें व्यवसाय मालिकों के ऑडिट कॉल लेती हूँ। इस तरह मैं उनकी पूरी व्यावसायिक रणनीति को समझती हूँ और उनके व्यवसाय को सेमी-ऑटोमेट करती हूँ।"

उनके इस फैसले ने ऑनलाइन हलचल मचा दी है। कुछ लोग इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं। तो कुछ इसे लापरवाही भरा कदम मान रहे हैं। परिणीति ने पहली बार चैटजीपीटी के बारे में तब सुना जब उनके पिता ने उन्हें रोज़ाना दो घंटे इस पर बिताने के लिए प्रोत्साहित किया। "वो दो घंटे जल्द ही चार घंटे में बदल गए। मैं कोई भी विषय चुनती और चैटजीपीटी पर उस पर रिसर्च करती। जो कुछ भी सीखती, उसे बताती," उन्होंने याद किया।

यह जल्द ही और निजी हो गया। उन्होंने स्वीकार किया, "मम्मी मुझसे कह रही थीं कि आजकल तुम मुझसे बात नहीं करती, तुम्हें क्या हो गया है, क्या तुम्हारा कोई बॉयफ्रेंड है? नहीं मम्मी, मैं चैटजीपीटी से बात कर रही हूँ। मानो मैं चैटजीपीटी पर ज़रूरत से ज़्यादा निर्भर हो गई हूँ,"।

उन्होंने परीक्षाओं में भी इसका इस्तेमाल किया। "शिक्षक कहते हैं कि एआई का इस्तेमाल मत करो, खुद करो, लेकिन एआई ही भविष्य है, तो मैं एआई का इस्तेमाल क्यों न करूँ। मैंने चैटजीपीटी की बदौलत संस्कृत की परीक्षा भी पास की।" उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि अपनी खुद की AI ऑटोमेशन एजेंसी शुरू करना था। उन्होंने अपने पिता का काम कम करने और बाद में भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए कस्टम GPT बनाए।

चूँकि उन्हें कोड लिखना नहीं आता था, इसलिए उन्होंने कोड लिखने में मदद के लिए ChatGPT की मदद ली। उन्होंने AI अवतार भी बनाए—जिनमें से एक उनका अपना अवतार भी था। उन्होंने हँसते हुए कहा, "(यह) मेरा क्लोन है। मैं अपनी जैसी कम लगती हूँ, लेकिन यह मेरी जैसी ज़्यादा लगती है। जैसे मैं परिणीति हूँ या वह परिणीति है?"  उसने अपने पिता का एक AI अवतार भी बनाया। उसने कहा, "काश वह असली होता, तो वह मुझे यह सब करने के लिए डाँटते नहीं।"

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कमा रही हैं, तो उन्होंने सीधे कहा: "हाँ।" वह वर्तमान में 4-5 क्लाइंट्स के साथ काम करती हैं। उनका लक्ष्य क्या है? "मेरा लक्ष्य है कि अगर मैं 20 साल की उम्र तक आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो जाऊँ, तो 20 के बाद खूब मौज-मस्ती करूँगी। मैं बीस के बाद कुछ नहीं करूँगी।"

उनके माता-पिता उनका साथ देते हैं, हालाँकि उनकी माँ उनके सामाजिक जीवन को लेकर चिंतित रहती हैं। उन्होंने कहा, "हाँ, मुझे भी इसकी चिंता है, मुझे अपनी राय देने में दिक्कत होती है। मैं ChatGPT पर जितना निर्भर होना चाहिए था, उससे कहीं ज़्यादा निर्भर हो गई हूँ।"

टॅग्स :एजुकेशनचैटजीपीटीआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो