लाइव न्यूज़ :

मेरठ: स्विमिंग पूल से नहा रहा था लड़का, बाहर आते ही हुई मौत; CCTV में कैद मंजर

By अंजली चौहान | Updated: June 22, 2024 11:12 IST

मेरठ: सोशळ मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पूल से बाहर निकलते ही लड़के की मौत हो गई

Open in App

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक 15 साल के लड़के की अचानक मौत का मामला सामने आया है। लड़के की मौत का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दर्दनाक हादसे का वीडियो दिल दहला देने वाला है जिसमें नाबालिग लड़का स्विमिंग पूल में नहा रहा है और जैसे ही वह बाहर निकलता है जमीन पर गिर पड़ता है।

जमीन पर गिरते की लड़के की मौत हो गई लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक लड़के की मौत हो गई जिससे वहां मौजूद लोग दंग रह गए। 

बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार को हुई और पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सिवालखास का रहने वाला 15 साल का लड़का अन्य बच्चों की तरह स्विमिंग पूल में नहाने आया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी बच्चे नहा रहे हैं और मस्ती कर रहे।

लड़का भी उनमें शामिल है। चूंकि स्विमिंग पूल खुले आसमान के नीचे बना है इसलिए वहां तेज धूप है जिसमें बच्चे नहा रहे हैं। तभी लड़का पूल से बाहर निकलता है और थोड़ा सा आगे बढ़ता है कि उसे चक्कर आ जाता है और जमीन पर गिर पड़ता है। वहां मौजूद दूसरे लोग उसे उठाकर छांव में ले जाकर जागने की कोशिश करते हैं लेकिन वह नहीं जागता।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़का बेहोश हो गया और गिर पड़ा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के तुरंत बाद स्विमिंग पूल क्षेत्र को आगंतुकों के लिए बंद कर दिया गया, जबकि प्रबंधक फरार हो गया।

गौरतलब है कि मामले में नाबालिग के परिवार ने पुलिस में अभी तक कोई बयान दर्ज नहीं कराया है। वीडियो के आधार पर पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस बच्चे की जान जाने का कारण पता लगा रही है और गहनता से जांच कर रही है। 

टॅग्स :मेरठCCTVवायरल वीडियोसोशल मीडियाउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?