लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैक्सवेल होली बाद भारतीय मंगेतर विनी रमन से करेंगे शादी, तमिल में छपे कार्ड की तस्वीर वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: February 15, 2022 09:40 IST

तमिल में छपे मैक्सवेल की शादी कार्ड के मुताबिक, पारंपरिक तमिल-ब्राह्मण रीति-रिवाजों के अनुसार शादी मेलबर्न में आयोजित होगी। वह 27 मार्च को मंगेतर विनी रमन संग सात फेरे लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनिमंत्रण कार्ड के मुताबिक पारंपरिक तमिल-ब्राह्मण रीति-रिवाजों के अनुसार शादी मेलबर्न में आयोजित होगीग्लेन मैक्सवेल 27 मार्च को मंगेतर विनी रमन संग सात फेरे लेंगे

ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल होली बाद अपनी भारतीय मंगेतर से शादी करने जा रहे हैं। मैक्सवेल की शादी के कार्ड की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस बात का दावा कस्तूरी शंकर नाम के एक ट्विटर हैंडल ने की है। इस ट्विटर हैंडल ने निमंत्रण कार्ड की तस्वीर भी पोस्ट की है जिसके मुताबिक मैक्सवेल की शादी तमिल रीति-रिवाज से होगी।

तमिल में छपे मैक्सवेल की शादी कार्ड के मुताबिक, पारंपरिक तमिल-ब्राह्मण रीति-रिवाजों के अनुसार शादी मेलबर्न में आयोजित होगी। वह 27 मार्च को मंगेतर विनी रमन संग सात फेरे लेंगे। निमंत्रण कार्ड में क्रिकेटर को 'चिरंजीवी ग्लेन मैक्सवेल, सुपुत्र- थिरु नील मैक्सवेल और जॉय' के रूप में बताया गया है।

कस्तूरी शंकर ने मैक्सवेल को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा, “ग्लेन मैक्लवेल विनी रामन से शादी कर रहे हैं। वो तमिल मुहूर्त से शादी करेंगे हम यह शर्त लगा सकते हैं कि वह तमिल रीति-रिवाज से ही शादी होगी लेकिन क्या यहां सफेद गाउन भी होगा? ग्लेन मैक्सवेल और विनी आपको बहुत शुभकामनाएं।”

ग्लेन मैक्सवेल फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। मैक्सवेल ने 116 एकदिवसीय और 81 टी-20 मैच में खेल चुके हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में 125 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 3000 से अधिक रन बनाए हैं, वहीं दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में 155.37 के विशाल स्ट्राइक रेट से 1866 रन बनाए हैं।

टॅग्स :ग्लेन मैक्सेवलऑस्ट्रेलियाऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

क्रिकेटगेंद पर जोर से प्रहार करता और खेलते हुए देखने में मजा आता, वैभव सूर्यवंशी बैटिंग देख कायल ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO