लाइव न्यूज़ :

चोरी के बाद चोर ने छुपा दिए सवा लाख की नकदी, चारे मशीन में कट गए 500-500 रुपए के नोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2022 17:12 IST

पुलिस के मुताबिक अल्हैपुर निवासी राधा रमण गौतम ने तीन दिन पूर्व अपने यहां से सोने-चांदी के गहने और करीब सवा लाख की नकदी गायब होने की सूचना दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देघर का ताला बबूल के पेड़ पर लटका मिला था।गहनों की खाली डिब्बी घर के पिछवाड़े मिली।नोटों की कतरन पाए जाने के बाद यह आशंका पुख्ता हुई है।

मथुराःउत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में जैंत थाना क्षेत्र के अल्हैपुर में ग्रामीण उस समय दंग रह गए जब उन्होंने पशुओं का चारा काट रही मशीन से चारे के साथ पांच-पांच सौ रुपए की कतरने निकलते देखी। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त कतरन की कीमत एक लाख रुपए से कहीं ज्यादा हो सकती है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

 

पुलिस के मुताबिक अल्हैपुर निवासी राधा रमण गौतम ने तीन दिन पूर्व अपने यहां से सोने-चांदी के गहने और करीब सवा लाख की नकदी गायब होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि जांच करने पर पुलिस को घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान गहनों की खाली डिब्बी घर के पिछवाड़े मिली, जबकि घर का ताला बबूल के पेड़ पर लटका मिला था।

उस वक्त पुलिस ने कहा था कि इस चोरी में किसी बाहरी के बजाए घर के ही आदमी का ही हाथ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नोटों की कतरन एकत्र कर अपने कब्जे में कर ली। नयति अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि शनिवार को उसी घर में कुट्टी की मशीन में पांच-पांच सौ रुपए के बड़ी संख्या में नोटों की कतरन पाए जाने के बाद यह आशंका पुख्ता हुई है।

नकदी एवं गहने चुराने वाले ने नोटों को चारे के साथ छिपा दिया होगा, और चारा काटने वाले ने वे बण्डल भी अनजाने में चारे के साथ मशीन में लगा दिए। परिणाम सामने है, सभी नोट कतरन में बदल गए। बहरहाल, जांच जारी है। परिणाम आने के बाद पता चल जाएगा कि इस वारदात को अंजाम देने वाला कौन था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो