लाइव न्यूज़ :

जब देश में भुखमरी थी एक बादशाह ने मकबरे में 9 करोड़ खर्च कर दिए, गीतकार मनोज मुंतशिर ने ताजमहल को प्यार की निशानी कहे जाने पर भड़के

By अनिल शर्मा | Updated: April 4, 2022 09:36 IST

उज्जैन के गौरव दिवस के मंच से गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहा,  17वीं शताब्दी में शाहजहां जब ताजमहल बनवा रहा था, वह वो दौर था, हमारे ही देश इस भारत में 35 लाख लोग भुखमरी के कारण दम तोड़ चुके थे। ऐसे हालात में एक राज उस जमाने के 9 करोड़ रुपए एक मकबरे में खर्च कर देता है।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन में गौरव दिवस के मंच से गीतकार मनोज मुंतशिर ने एक बार फिर मुगलों को लूटेरा बतायामनोज मुंतशिर ने शाहजहां के बनवाए ताजमहल को प्यार की निशानी कहे जाने पर भी सवाल खड़े किएगीतकार ने कहा कि जब 35 लाख लोग भूख से मर गए थे, उस वक्त एक बादशाह ने 9 करोड़ मकबरे पर खर्च कर दिया

उज्जैनः मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर एक बार फिर मुगलों पर जमकर बरसे, उनको लूटेरा बताया। मध्य प्रदेश के उज्जैन में गौरव दिवस के मंच से मनोज मुंतशिर ने ताजमहल को मोहब्बत की निशानी कहे जाने पर भी सवाल खड़े किए। इसे वे वामपंथी इतिहासकारों की देना बताई। कहा बाएं हाथ से लिखे इतिहास में ये बताने की कोशिश की गई कि ताजमहल मोहब्बत की निशानी है।

मुंतशिर ने कहा,  17वीं शताब्दी में शाहजहां जब ताजमहल बनवा रहा था, वह वो दौर था, हमारे ही देश इस भारत में 35 लाख लोग भुखमरी के कारण दम तोड़ चुके थे। भूख से मर चुके थे। ऐसे हालात में एक राज, एक बादशाह क्या करता है, उस जमाने के 9 करोड़ रुपए एक मकबरे में खर्च कर देता है, जिससे पूरे देश की गरीबी मिट सकती थी। 

मनोज अपनी बातों में आगे कहते हैं- एक तरफ महाराज विक्रमादित्य को देखा, एक तरफ इन लूटेरों, डकैतों को भी देखा। ये भी हमारी बदकिस्तमी थी। चलो ताजमहल बना दिया लेकिन हमें बाएं हाथ से लिखे हुए इतिहास, हमें ये बताने की कोशिश कर रही है कि ये तो मोहब्बत की निशानी है। अच्छा ये मोहब्बत की निशानी है, ये समंदर, ये जमुना का किनारा, ये महल, ये मुनक्कश दरों-दीवार, ये महराब, एक शहंशाह ने दौलत का सहारा लेकर हम गरीबों का उड़ाया है मजाक ये मोहब्बत की निशानी है। 

मुगलों में भड़ास निकालते हुए गीतकार आगे कहते हैं- मुगलों हजारों साल तुम्हारी पैदाइश के पहले हमारे यहां महाकाल का भव्य मंदिर बन चुका था।  जब मुगलों ने दो ईंट जोड़नी नहीं सीखी थी तब हमारे यहां चंदेल राजाओं के बनाए हुए भव्य मंदिर थे। अजंता हमारे यहां, एलोरा हमारे यहां, कोणार्क हमारे यहां और तुमने ढांचा बनाना हमें सिखाया।

मनोज मुंतशिर ने कहा कि जब हमारे यहां भव्य भवन थे, फरजाना में मुगलों के पास एक टॉयलट तक नहीं था। वे कहते हैं- तुम अपने समरकंद और फरजाना में टॉयलेट नहीं बनवा पाए थे हमारे यहां ताजमहल बनवाने आए थे। मनोज मुंतशिर कहते हैं मैं ये बात सच कह रहा हूं, रिसर्च के आधार पर। जब हमारे यहां भव्य मंदिर और भव्य आकृतियां बनी थीं, ये खुले में शौच करते थे, इनकी तो ये कहानी है।

 

टॅग्स :मनोज मुंतशिरउज्जैनMughals
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी