लाइव न्यूज़ :

एटीएम में मनचले ने युवती को दिखाया अपना प्राइवेट पार्ट, वीडियो हुआ वायरल, आरोपी गिरफ्तार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 13, 2019 12:49 IST

एटीएम में मदद के बहाने मनचला युवती के शरीर को छूने लगा। युवती के विरोध करने के बाद अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर खड़ा हो गया। वीडियो वायरल...

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो वायरल होने के बाद लोग युवती की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।युवती ने अपने ट्विटर और इंटाग्राम अकाउंट पर पूरी आपबीती सुनाई है।

महाराष्ट्र के ठाणे में एटीएम बूथ पर युवती के साथ बद्तमीजी की सीमाएं लांघने वाले मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर छेड़छाड़ करने और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप है। पीड़िता ने पूरी घटना का ब्यौरा वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग युवती की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तड़के एक युवती ठाणे के एक एटीएम से पैसे निकालने गई थी। वहां उसकी मदद के बहाने एक युवक एटीएम में दाखिल हुआ और उसे छूने लगा। युवती ने झिड़का तो मनचले ने अपना प्राइवेट पार्ट निकाल लिया। युवती ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू कर दी तो घबराकर युवक वहां से भागा। युवती ने नजदीक खड़ी पुलिस वैने के पास जाकर आपबीती सुनाई और वीडियो भी दिखाया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने सुनाई आपबीती

युवती ने अपने ट्विटर और इंटाग्राम अकाउंट पर पूरी आपबीती सुनाई है। उसने लिखा, 'कल रात मैं बांद्रा से अपने घर आ रही थी तो रिक्शे वाले को पैसे देने के लिए मैं अपने घर के पास एक एटीएम पर गई। इसी दौरान एक शख्स एटीएम के अंदर आया और उसने किराया देने की पेशकश की। मैंने उसे मना कर दिया। एक बार जब मैं एटीएम से बाहर निकली तो मेरी रिक्शे वाले के साथ बहस हो गई कि कैसे मैं उसका किराया दूं। मैंने एक बार फिर एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी फिर एटीएम में आया और बोला मैं आपकी मदद कर सकता हूं।'

युवती ने आगे लिखा उसने मदद के बहाने मुझे छूना शुरू कर दिया और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा। मैंने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब उसे पता चला तो वो एटीएम से भाग गया। मैंने भागकर पुलिस को पूरी बात बताई और वीडियो दिखाया। पुलिस ने उसका पीछा किया। युवती ने बताया कि आज सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :मुंबईवायरल वीडियोमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO