लाइव न्यूज़ :

भेड़िये को बचाने के लिए इस शख्स ने अपनी जान को डाला खतरे में, वीडियो देख कर लोग बोले- ये है असली हीरो

By विनीत कुमार | Updated: September 4, 2020 10:31 IST

भेड़िया बेहद खतरनाक जानवर होता है। इसके बावजूद एक शख्स ने जंगल में फंसे एक भेड़िए की जान बचाई। इस दौरान उस पर भी खतरा था और भेड़िया कभी भी उस पर हमला कर सकता था। हालांकि, इस शख्स ने इस बात की परवाह नहीं की। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने अपनी जान पर खेल कर बचाई एक भेड़िए की जान, वीडियो मोबाइल में किया रिकॉर्डजंगल में किसी फंदे में फंस गया था भेड़िया और दर्द से बेचैन था, ऐसे में इस शख्स ने की उसकी मदद

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस शख्स ने अपनी जान को खतरे में डाल कर एक भेड़िये की जान बचाई। दरअसल भेड़िया एक जाल में फंस गया था। उसके लिए निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा था क्योंकि उसके पैर उस ट्रैप में फंसे थे, जिसे संभवत: शिकारियों ने लगाया होगा। ऐसे में ये शख्स सामने आया और इस खूंखार जानवर की जान बचाई।

इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस से जुड़े सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है और इसे अब तक करीब 17 हजार से अधिर व्यूज मिल चुके हैं। ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वीडियो केवल 52 सेकेंड का है लेकिन बेहद रोमांचक है।

शख्स भेड़िए की जान बचाने के लिए एक डंडे की मदद लेता है। वह दर्द में कराह रहे भेड़िये को पहले डंडे की मदद से जमीन पर गिराता है और फिर एक हाथ से ट्रैप में फंसे उसके आगे के पैरों को निकालता है। ये अपने आप में बेहद खतरनाक काम था क्योंकि भेड़िए उस शख्स पर भी हमला कर सकता था।

बहरहाल, शख्स अपने काम में पूरी कोशिश से जुटा रहता है। वह जैसे ही भेड़िए के पैर ट्रैप से निकलता है, वहां से तेजी से भाग खड़ा होता है। इतनी देर में उस भेड़िए को भी अहसास हो चुका होता है कि वह बंधन से छूट गया है। इसके बाद तो वह बिना पीछे देखे बहुत तेजी से जंगल में अंदर की ओर भाग जाता है। ऐसा लगता है कि शायद भेड़िया भी इस घटना से बहुत डरा हुआ था।

सुशांत नंदा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'आपने अपने दिन को नहीं जिया अगर आपने किसी के लिए कुछ ऐसा नहीं किया जिसका भुगतान कभी नहीं किया जा सकता। इस शख्स ने अपनी जान को खतरे में डाल कर भेड़िए को बचाया। उसने अपना फोन नीचे रख दिया था ताकि अगर उसे कुछ होता है तो उस फोन में सबकुछ रिकॉर्ड हो जाए।'  

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'मानवता में मेरा विश्वास एक बार फिर बढ़ गया है।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'ये असल जिंदगी का हीरो है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह, ऐसा लगता है कि उसे भेड़िओं को काबू करने का अनुभव है। उसने उसे काबू में रखने के लिए जो भी तरीका इस्तेमाल किया वो निश्चित तौर पर आसान काम नहीं था।'

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी