लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल खत्म होने पर शख्स ने किया कुछ ऐसा कि लोगों को आ गई 'बाहुबली' की याद, वायरल हो रहा वीडियो

By अमित कुमार | Updated: March 3, 2021 10:18 IST

man loaded scooty on his back: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का लोग अलग-अलग तरह से विरोध जता रहे हैं। कहीं मिठाइयां बंट रही हैं तो कहीं मैन ऑफ द मैच पुरस्कार में खिलाड़ी को पेट्रोल भेंट किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपेट्रोल खत्म होने के बाद एक शख्स ने परेशान होकर स्कूटी अपने कंधे पर उठा लिया।सोशल मीडिया पर पेट्रोल को लेकर आम आदमी लगातार अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

man loaded scooty on his back: पेट्रोल, डीजल की आसमान छूती कीमतों से पूरा देश परेशान है। इन बढ़ी कीमतों का सीधा असर अब किराना, सब्जी और फल की कीमत पर पड़ने लगा है। ऐसे में आम आदमी को महंगाई की मार हर तरफ से झेलनी पड़ रही है। लोगों की आमदनी बढ़ी नहीं लेकिन खर्चों में रोजाना इजाफा हो रहा है। 

इस बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियोज भी वायरल हो रही है जिसमें लोग अलग-अलग तरीके से पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का विरोध कर रहे हैं। आशुतोष त्रिपाठी नामक यूजर ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स पेट्रोल खत्म होने के बाद स्कूटी को अपने कंधे पर उठाकर चल रहा है। 

इस वीडयो के साथ आशुतोष ने लिखा कि वीडियो कुल्लू के रामशिला गैमन ब्रिज के पास का बताया जा रहा है। कुछ लोग इसे बाहुबली भी कह रहे हैं। स्कूटी में पेट्रोल खत्म होने के बाद वह उसे पीठ पर लेकर चलता बना बताया जा रहा है कि पंप महज 500 मीटर की दूरी पर था। इसलिए वह स्कूटी को पीठ पर उठाकर ही लेकर चल पड़ा। शख्स के इस अंदाज को हर कोई पसंद कर रहा है।

बुजुर्ग ने कीमत बढ़ने की खुशी में बांटी थी मिठाइयां

इससे पहले एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में यह बुजुर्ग पेट्रोल के दाम बढ़ने की खुशी में लोगों को मिठाई खिला रहे थे। दरअसल, यह वीडियो बिहार के दरभंगा शहर का है। जहां एक बुजुर्ग रास्ते पर जा रहे लोगों को रोक-रोक कर उन्हें मिठाई दे रहे हैं। यह बुजुर्ग शख्स बार-बार कह रहे हैं कि मोदी जी ने इतिहार रच दिया है। आप लोग खुशी मनाइए और मिठाई खाइए।

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल का भावसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो