लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से बचाव के नाम पर सांप को मारकर खा गया, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2021 15:51 IST

एक शख्स ने दावा किया है कि सांप को खाने से कोरोना वायरस से बचाव होता है। सांप को मारकर खाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से बचाव के लिए सांप को मारकर खा गया शख्सवीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने गिरफ्तार किया, लगाया जुर्माना वन्यजीव विशेषज्ञों ने चेताया, परेशानी में डाल सकती हैं ऐसी गतिविधियां 

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कई लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। ऐसा ही मामला तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के पेरुमलपट्टी में सामने आया है। जहां एक शख्स ने दावा किया है कि सांप को खाने से कोरोना वायरस से बचाव होता है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

वाडिवेल नाम के एक शख्स ने कोविड से बचाव का अजीबोगरीब दावा किया है। आरोपी ने खेत से सांप को पकड़ा और उसे मारकर खा गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उस पर जुर्माना भी लगाया। पर्यावरणविदों ने वीडियो देखने के बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी। 

आरोपी पर लगाया गया जुर्माना

पुलिस ने सांप की हत्या और उसे खाने के आरोप में वाडिवेल पर साढे सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वाडिवेल ने सांप को खाने और इससे कोविड नहीं होने का दावा किया है। 

वन्यजीव विशेषज्ञों ने चेताया

वायरल वीडियो होने के बाद वन्यजीव विशेषज्ञों ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियां आपको परेशानी में डाल सकती हैं। साथ ही सांप को खाना बेहद खतरनाक है। जरा सी चूक आपकी जान पर भी बन सकती है। 

टॅग्स :अजब गजबतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो