लाइव न्यूज़ :

'वीकेंड कर्फ्यू में क्या क्रिकेट खेल सकते हैं?' शख्स के ट्वीट पर दिल्ली पुलिस का मजेदार जवाब हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2022 15:37 IST

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहा। इस बीच एक शख्स ने दिल्ली पुलिस से पूछ लिया कि क्या वीकेंड कर्फ्यू में क्रिकेट खेला जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहा।कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा की गई है।दिल्ली में नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी है, दिल्ली में कल आए थे 22 हजार से अधिक कोरोना केस।

नई दिल्ली: ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह कोरोना की तीसरी लहर के बीच दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। इस साल का पहला वीकेंड कर्फ्यू बीते शनिवार और रविवार को रहा। इस दौरान पुलिस ने राजधानी में कई जगहों पर निगरानी रखी और बैरिकेटिंग लगाई गई। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से कर्फ्यू के दौरान घर में रहने और केवल जरूरी या मेडिकल इमरजेंसी के लिए बाहर निकलने की गुजारिश की थी।

हालांकि, वीकेंड कर्फ्यू को लेकर राजधानी में कई लोगों के मन में सवाल थे कि वे इस दौरान क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट साझा कर कर कहा कि अगर लोगों को कई संशय है तो वे ऑनलाइन माध्यम से सवाल पूछ सकते हैं।

इसी दौरान एक शख्स ने ऐसा सवाल पूछा जिसने सभी का ध्यान खींचा। खासकर इस पर दिल्ली पुलिस की ओर से आया जवाब और भी मजेदार रहा।

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू में क्रिकेट खेल सकते हैं?

एक शख्स ने दिल्ली पुलिस को टैग कर सवाल पूछा कि क्या वीकेंड कर्फ्यू में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनकर क्रिकेट खेला जा सकता है। इस पर दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया लेकिन जिस तरह पुलिस ने क्रिकेट के खेल से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल किया, उससे ये बेहद मजेदार बन गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल्ली पुलिस ने सीधे शब्दों जवाब नहीं देते हुए लिखा, 'ये 'सिली प्वाइंट' है सर। ये 'एक्स्ट्रा कवर' लेने का समय है। और हां...दिल्ली पुलिस कैचिंग में बहुत अच्छी है।'

इस जवाब से दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया कि वीकेंड कर्फ्यू का मतलब घर के अंदर रहना ही है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि कोविड -19 मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि ने दिल्ली सरकार को वीकेंड कर्फ्यू जैसे कुछ उपाय करने के लिए मजबूर किया है।

दिल्ली का ये वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हुआ और सोमवार को सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहा। वहीं, नाइट कर्फ्यू अभी जारी रहेगा। बताते चलें कि भारत में पिछले 24 घंटों में 1,79,723 नए कोरोना मामले दर्ज किए, जो रविवार को दर्ज किए गए आंकड़े से 12.6% अधिक है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनादिल्ली पुलिसट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो