लाइव न्यूज़ :

Viral Video: बच्चे की बहादुरी के आगे तेंदुआ खा गया मात, सीसीटीवी में कैद हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: March 6, 2024 15:15 IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक तेंदुआ अचानक से एक घर में घुस जाता है और उसके बाद जो होता है। वह देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमालेगांव का हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वायरल वीडियो में एक कमरे में घुस जाता है तेंदुआबच्चा दिखाता है बहादुरी कमरे में तेंदुआ को कर देता हैं बंद

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक तेंदुआ अचानक से एक घर में घुस जाता है और उसके बाद जो होता है। वह देखकर आप हैरान हो जाएंगे। पहले आप यह वीडियो देखिए।

वायरल वीडियोमहाराष्ट्र के मालेगांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखने में मिल रहा है कि एक बच्चा एक घर के कमरे में मोबाइल में गेम खेल रहा है। इस दौरान बच्चा गेम खेलने में इतना मस्त था कि उसे पता नहीं चला कि घर के कमरे के अंदर तेंदुआ घुस रहा है। लेकिन जैसे ही उसे पता चलता है वह अपनी जगह से हट जाता है।

इस दौरान बच्चा अपनी बुद्धि का परिचय देता है और चुपके से कमरे से निकलकर घर का दरवाजा बंद कर देता है। तेंदुआ के आगे बहादुरी का परिचय देने वाले बच्चे की पहचान 12 साल मोहित विजय अहिरे के तौर पर हुई है। आज इसे बच्चे की बहादुरी के चलते पूरे गांव में चर्चा का विषय बन चुका है। उसने सिर्फ अपनी जान की तेंदुआ से नहीं बचाई। बल्कि, तेंदुए के खौफ से पूरे गांव को बचा लिया। पूरे गांव में मोहित की तारीफ हो रही है। 

शादी के हॉल में बैठा था बच्चा

मिली जानकारी के अनुसार 12 साल का मोहित एक शादी हॉल के कमरे में होता है। यहां वह बेंच लगाकर मोबाइल के माध्यम से गेम खेल रहा होता है। इसी दौरान तेंदुआ घर में घुस जाता है। बच्चे के लिए अच्छी बात यह होती है कि तेंदुआ बच्चे की तरफ नहीं देखता है। वह सीधे आगे जाता है। इस दौरान बच्चे की नजर उस पर पड़ जाती है।

जैसे ही तेंदुआ उसकी पहुंच से दूर जाता है वह तुरंत बेंच से उतरकर कमरे का दरवाजा बंद कर देता है। पूरी घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे कमरा बंद करने के बाद इसकी जानकारी अपने परिजनों को देता है। इधर इसके बाद लोग वन विभाग को इसकी सूचना देते हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग के लोग पहुंचते हैं और तेंदुए को अपनी गिरफ्त में लेते हैं।

टॅग्स :Malegaonसोशल मीडियावायरल वीडियोViral Videoचिड़ियाघरzoo
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?