लाइव न्यूज़ :

12th Fail: मनोज और श्रद्धा पर बनी फिल्म, ऑटोग्राफ लेने पहुंचे महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा

By धीरज मिश्रा | Updated: February 7, 2024 17:16 IST

12th Fail: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बताया है कि उन्होंने आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी आईआरएस श्रद्धा से मुलाकात की है। आनंद महिंद्रा ने मनोज और श्रद्धा के साथ एक सुंदर सी फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर कर लंबा सा संदेश भी लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद महिंद्रा ने आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी आईआरएस श्रद्धा जोशी से मुलाकात कीआनंद महिंद्रा ने मनोज और श्रद्धा के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कीआज मुझे इन दोनों से ऑटोग्राफ लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

12th Fail: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बताया है कि उन्होंने आईपीएस मनोज शर्मा और उनकी पत्नी आईआरएस श्रद्धा से मुलाकात की है। आनंद महिंद्रा ने मनोज और श्रद्धा के साथ एक सुंदर सी फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर कर लंबा सा संदेश भी लिखा है।

उन्होंने अपने इस संदेश में अपनी बेताबी का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि आज मैं सच्चे सेलिब्रेटी से मिल रहा हूं। आज मुझे इन दोनों से ऑटोग्राफ लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आईपीएस-आईआरएस की यह जोड़ी मनोज शर्मा और श्रद्धा जोशी वास्तविक जीवन के असली नायक हैं। इनकी इस शानदार जोड़ी पर फिल्म बारहवीं फेल बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि आज दोनों के साथ भोजन भी किया। भोजन के दौरान मुझे पता चला कि फिल्म की कहानी उनकी वास्तविक कहानियों के अनुरूप है। उन्होंने आगे कहा कि भारत बहुत तेजी से एक वैश्विक शक्ति बनेगा। इसके लिए मनोज और श्रद्धा जैसे लोगों को सामने आना होगा। और मनोज और श्रद्धा की जीवन शैली को अपनाना होगा। ये हैं इस देश की असली हस्तियां. और उनके ऑटोग्राफ मेरे लिए विरासत हैं।

साल 2005 में पास की थी यूपीएससी परीक्षा

फिल्म 12वीं फेल की काफी चर्चा है। फिल्म में आईपीएस मनोज शर्मा के संर्घष को दिखाया गया है। एक छोटे से गांव से निकलकर आईपीएस बनने के इस संर्घष में उन्होंने क्या खोया क्या पाया, इसे बड़ी संजीदगी से बड़े पर्दे पर एक्टर विक्रांत मेस्सी ने अपने अभिनय से दिखाया है। इस फिल्म की रिलीज के बाद से देशभर में मनोज और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी की चर्चा हो रही है।

मालूम हो कि मनोज शर्मा ने साल 2005 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। मनोज को इस कठिन सी लगने वाली परीक्षा को पास करने में तीन मौके लगे।

टॅग्स :आनंद महिंद्राविक्रांस मैसीबॉलीवुड अभिनेत्रीसंघ लोक सेवा आयोगभोपालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो