लाइव न्यूज़ :

महासमुंद सरकारी स्कूलः "मोना के कुत्ते" का क्या नाम?, उत्तर के 4 विकल्प में 'राम' नाम भी शामिल?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2026 13:24 IST

Mahasamund Government School: अंग्रेजी के पेपर में छात्रों से "मोना के कुत्ते" का नाम पहचानने के लिए कहा गया था, जिसमें चार विकल्पों में से एक 'राम' नाम भी शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देबाकी तीन विकल्प बाला, शेरू और कोई नहीं बताया गया था। आरोप लगाया कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।प्रश्न पत्र के बजाय, एक अलग प्रश्न पत्र प्रिंट हो गया।

महासमुंदः छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी स्कूलों की चौथी कक्षा की छमाही परीक्षा के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में एक सवाल पर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें एक वस्तुनिष्ठ प्रश्न में कुत्ते के नाम के लिए विकल्प में 'राम' नाम दिया गया था। बुधवार को हुए अंग्रेजी के पेपर में छात्रों से "मोना के कुत्ते" का नाम पहचानने के लिए कहा गया था, जिसमें चार विकल्पों में से एक 'राम' नाम भी शामिल था।

बाकी तीन विकल्प बाला, शेरू और कोई नहीं बताया गया था। यह मामला सामने आने के बाद, दक्षिणपंथी संगठनों ने भगवान राम के रूप में पूजे जाने वाले नाम को कुत्ते के नाम के विकल्प में शामिल करने पर आपत्ति जताई और यहां जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विरोध के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विजय कुमार लहरे ने बृहस्पतिवार को इस पर खेद व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि ऐसी गलतियों को दोबारा होने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। डीईओ ने कहा कि संबंधित सवाल को चुना गया था और प्रिंटिंग के लिए भेजा गया था, लेकिन उस प्रश्न पत्र के बजाय, एक अलग प्रश्न पत्र प्रिंट हो गया।

परीक्षा पत्रों की गोपनीयता के कारण यह मामला परीक्षा केंद्र पर पेपर खुलने के बाद ही सामने आया। लहरे ने एक बयान में कहा कि जैसे ही मामला सामने आया, संबंधित विकल्प को तुरंत हटा दिया गया और उसकी जगह एक नया विकल्प डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि विभाग ने संबंधित वेंडर से स्पष्टीकरण मांगा है और यह पता लगाने के लिए प्रिंटेड मैन्युस्क्रिप्ट जमा करने को कहा है कि प्रश्न पत्र कैसे बदला गया।

डीईओ ने कहा कि इससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था और यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं तथा साथ ही आश्वासन दिया कि परीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा तथा आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी। इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

जिला कलेक्टर को लिखे एक पत्र में विहिप की जिला इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन चंद्राकर ने ऐसे सवाल तैयार करने वालों को गिरफ्तार करने और सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि छोटे बच्चों की परीक्षाओं में ऐसे सवाल अनुचित और धार्मिक भावनाओं के लिए अपमानजनक हैं। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़PoliceSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप