लाइव न्यूज़ :

गजब: वैक्सीन के डर से पेड़ पर बैठा रहा व्यक्ति, डोज खत्म होने के बाद आया नीचे, पत्नी भी नहीं लगवा सकी टीका

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 25, 2021 09:25 IST

मध्यप्रदेश के पाटन कला गांव में एक व्यक्ति वैक्सीनेशन के डर से पेड़ पर चढ़ गया और तब तक नहीं उतरा , जब तक वैक्सीन खत्म नहीं हो गई । व्यक्ति वैक्सीनेशन से इतना डर हुआ था कि अपनी पत्नी को भी उसने वैक्सीन नहीं लगवाने दी ।

Open in App
ठळक मुद्देवैक्सीनेशन के डर से पेड़ पर चढ़ा युवा , खत्म होने के बाद आया नीचे पत्नी भी वैक्सीन न लगवा सके इसलिए आधार कार्ड लेकर भागा गांववालों के समझाने के बाद भी नहीं माना कंवरलाल

भोपाल :  कोरोना महामारी से बचाने के लिए वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने कुछ अनिवार्य शर्ते बताई है, जिसका पालन करना कोरोना महामारी से बचने के लिए जरूरी है । ऐसे में मास्क लगाना, सामाजिक दूरी , बार-बार हाथ धोने के साथ ही कोरोना का टीका लगवाना बेहद जरूरी है लेकिन कुछ लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर डर बैठ गया है । उनका मानना है कि कोरोना का टीका लगवाने से उनकी तबीयत बिगड़ जाएगी या मौत भी हो सकती है । ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के  पाटन कला गांव का है , जहां एक टीका से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया । 

दरअसल गांव में रहने वाले कंवरलाल को टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगाने के लिए बुलाया जा रहा था। गांव वालों ने कंवरलाल की पत्नी को वैक्सीन के लिए राजी कर दिया और वैक्सीनेशन सेंटर तक लेकर पहुंचे । जैसे ही इस बात की जानकारी कंवरलाल को मिली । वह पत्नी का आधार कार्ड लेकर भाग गया और पेड़ पर चढ़ गया और युवक पेड़ से तब तक नहीं उतरा जब तक वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन खत्म नहीं हो गई । 

यहां वैक्सीन नहीं लगवाने वाले कंवरलाल के मन में डर बैठा है कि टीका लगाने से बुखार आता है और बाद में परेशानी होती है । यही कारण रहा कि ना तो उसने खुद टीका लगवाया और ना ही अपनी पत्नी को टीका लगवाने दिया । वहीं पाटन कला गांव में वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है । वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण सेंटर पर पहुंच रहे हैं ।

वहीं बीएमओ डॉ राजीव हरिऔध ने बताया कि जो लोग वैक्सीन नहीं लगवा रहा है या डर कर भाग रहे है । उसकी जानकारी उन्हें मिली है ।  हमारी टीम उसके घर समझाने जाएगी और उसे टीके के प्रति जागरूक करेंगी ताकि वह भी वैक्सीन लगाएं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशराजगढ़कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो