लाइव न्यूज़ :

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऑन ड्यूटी सुरक्षाकर्मी को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2018 16:24 IST

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सुरक्षाकर्मी को दो थप्पड़ जड़ते हुए उसे धक्का देकर अपने रास्ते से हटा दिया।

Open in App

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने ऑन ड्यूटी सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारने का कथित वीडियो वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी रैली के लिए सरदारपुरा गए हुए थे उसी दौरान उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। घटना कैमरे में कैद हो गई।  वीडियो में आप  देख सकते हैं कि सरदारपुरा में चुनाव रैली के दौरान शिवराज ने गनमैन को तड़ातड़ दो थप्पड़ जड़ते हुए उसे धक्का देकर अपने रास्ते से हटा दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घटना रविवार 14 जनवरी की है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता केके मिश्रा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ धारा-332 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। केके मिश्रा का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकारी ड्यूटी कर रहे एक कर्मचारी को थप्पड़ मारा है, जो कि कानूनन अपराध है। उन्होंने एक वाक्या का उदारहण देते हुए कहा कि दो दिन पहले ही इंदौर की एक अदालत ने 12 साल पुराने मामले में एक शख्य को दो साल कैद की सजा दी है। साथ में आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। उस व्यक्ति ने 12 साल पहले ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ा था। इन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त से सख्त से सजा की मांग की जाए।  

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशवायरल कंटेंटवायरल वीडियोकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?