लाइव न्यूज़ :

दो भैंसों को किडनैप कर ले गए बदमाश, शख्स से मांगी गई 50 हजार की फिरौती, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: December 27, 2020 14:31 IST

देश में इस तरह से जानवरों को बंधक बनाकर पैसा मांगने का पहला मामला सामने नहीं आया है, बल्कि पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों भैंसों को छोड़ने के लिए अपहरणकर्ताओं ने पटेल से फिरौती मांगी।इस घटना के बाद किसान पटेल ने प्रभात पट्टन पुलिस चौकी से संपर्क किया और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

भोपाल: मध्य प्रदेश के बैतूल में दो भैंसों का अपहरण की खबर सामने आई है। भैंसों के मालिक ने इस मामले में पुलिस के समक्ष केस दर्ज कराते हुए कहा कि वह दो भैंसों को पिकअप वैन के माध्यम से लेकर जा रहे थे, इसी दौरान कुछ अपहरणकर्ता वहां पहुंचे और भैंसों को छीनकर भाग गए।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, अपहरकर्ताओं ने भैंस मालिक किसान से 50,000 की फिरौती मांगी है। पुलिस के अनुसार, एक सप्ताह पहले, किसान अमरचंद पटेल, एक पिकअप वैन में अपने जानवरों को ले जा रहा था, जब मुख्य आरोपी, दीपचंद और उसके साथियों ने पावेल गांव के पास उसे रोक लिया और दो भैंसों को लेकर भाग गए। कुछ समय बाद, दोनों भैंसों को छोड़ने के लिए अपहरणकर्ताओं ने पटेल से फिरौती मांगी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने भैंसों को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाने की कार्रवाई शुरू की- 

बता दें कि इस घटना के बाद किसान पटेल ने प्रभात पट्टन पुलिस चौकी से संपर्क किया और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर, एक मामला दर्ज किया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के ही आधार पर पुलिस ने दीपचंद को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर दो भैंसों में से एक को बचा लिया।

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में इस तरह के मामले सामने आए हैं-

बता दें कि देश में इस तरह से जानवरों को बंधक बनाने का पहला मामला सामने नहीं आया है, बल्कि पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। इसी साल सितंबर माह में यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव के कुछ लोगों ने एक मगरमच्छ को बंधक बना लिया था और उसे रिहा करने के लिए 50,000 रुपये की मांग की थी।

इस मामले में मगरमच्छ को बंधक बनाने वाले लोगों का कहना था कि वे बाढ़ के पानी में बहने से मगरमच्छ को बचाने के लिए पैसे के हकदार थे। घंटों समझाने-बुझाने के बाद पुलिस के समर्थन और कानूनी कार्रवाई की धमकी के बाद ग्रामीण आखिरकार मगरमच्छ को रिहा करने के लिए सहमत हुए।

टॅग्स :बेतुलमध्य प्रदेशकेसलखीमपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो