लाइव न्यूज़ :

1000 रुपये का है ये स्पेशल 'वेज गोल्ड बर्गर', 5 मिनट में किया खत्म तो नहीं देने होंगे पैसे

By विनीत कुमार | Updated: November 28, 2021 15:11 IST

पंजाब के लुधियाना के एक खास बर्गर की चर्चा इंटरनेट पर खूब हो रही है। इसे 'वेज गोल्ड बर्गर' नाम दिया गया है और एक बर्गर की कीमत 1000 रुपये है। इसे कोई अकेला पांच मिनट में खत्म कर देता है तो उसे पैसे नहीं देने होंगे।

Open in App

लुधियाना: खाने के अगर आप भी शौकीन हैं तो एक दिलचस्प जानकारी आपके लिए है। अगर चाहें तो आप इसे आजमा सकते हैं। दरअसल 1000 रुपये की एक बर्गर है जिसका लुत्फ आप बिना कोई पैसे दिए उठा सकते हैं। शर्त बस ये है कि इसे पांच मिनट में खत्म करना है।

पंजाब के लुधियाना में ये बर्गर बेचा जा रहा है। लुधियाना के एक स्ट्रीट वेंडर 'बाबा जी बर्गर वाले' नाम से बर्गर बेचने का काम करते हैं। वे एक ऐसा बर्गर बेच रहे हैं जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उस पर सोने के अंश चढ़े हैं। इसकी बर्गर की कीमत 1000 रुपये है और ये सबसे महंगे स्ट्रीट फू़ड में से एक है।

महंगा बर्गर फिर भी मिलेगा मुफ्त

बर्गर महंगा जरूर है पर फिर भी अगर आप इसे खाना चाहते हैं तो शर्त है कि इसे 299 सेकेंड में खत्म कर दें। अगर ये चुनौती आप पूरा कर पाते हैं तो आपके 999 रुपये बच जाएंगे।

यूट्यूब पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें बाबा जी बर्गर वाले की खास बर्गर के बारे में बताया जा रहा है। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में शेफ 'बाबाजी' बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति अकेले 5 मिनट के भीतर पूरा बर्गर खा लेता है तो न केवल उसके लिए ये मुफ्त होगा बल्कि शख्स बर्गर के दाम के बराबर पैसे भी जीत सकता है। वीडियो में इस स्वादिष्ट बर्गर को बनाने की प्रक्रिया को भी दिखाया गया है।

टॅग्स :पंजाबLudhianaभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल