लाइव न्यूज़ :

सिंगल लोगों के लिए चली 'लव स्पेशल ट्रेन', सच्चे प्यार के लिए हजारों युवा करते हैं सफ़र

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 1, 2019 10:51 IST

1970 में चीन में लागू की गई वन चाइल्ड पॉलिसी के चलते देश में लिंगानुपात काफी बिगड़ गया है. इसके चलते लोगों को शादी तक में समस्या का सामना करना पड़ रहा है. सिंगल पुरु ष और महिलाओं का यह सफर चोंगिकंग नॉर्थ स्टेशन से कियानिजयांग स्टेश तक के लिए था.

Open in App

चीन में 1,000 से ज्यादा युवक और युवितयों ने स्पेशल ट्रेन में एक साथ यात्रा की. इसकी वजह कहीं जाने के लिए सफर तय करना नहीं था बल्कि हमसफर की तलाश करना था. इन लोगों ने इस महीने की शुरु आत में लव स्पेशल ट्रेन में सफर किया ताकि यात्रा के दौरान अपने लिए कोई परफेक्ट जीवनसाथी तलाश सकें.

1970 में चीन में लागू की गई वन चाइल्ड पॉलिसी के चलते देश में लिंगानुपात काफी बिगड़ गया है. इसके चलते लोगों को शादी तक में समस्या का सामना करना पड़ रहा है. सिंगल पुरु ष और महिलाओं का यह सफर चोंगिकंग नॉर्थ स्टेशन से कियानिजयांग स्टेश तक के लिए था.

एशिया वन के मुताबिक यह सफर 10 अगस्त को शुरू हुआ था, जो दो दिन और एक रात तक चला. इस लव ट्रेन को 3 साल पहले लांच किया गया था. इस चलती-फिरती मैचमेकिंग सेवा को देश के सिंगल लोगों को पार्टनर की तलाश में मदद के लिए लांच किया गया था.

चीन में करीब 20 करोड़ लोग कुंवारे हैं. सफर के साथ पूरी होती है हमसफर की तलाश: तब से अब तक करीब 3,000 युवाओं ने इस ट्रेन में यात्रा की है. यही नहीं 10 कपल ऐसे रहे हैं, जिन्हें यात्रा के दौरान ही प्रेम हुआ और फिर वे शादी के बंधन में भी बंधे.

इस सफर में शामिल रहे हुआंग सांग ने कहा, इस तरह की ऐक्टिविटी मैचमेकिंग के लिहाज से काफी रचनात्मक है. ट्रेन लोगों के बीच एक सेतु की तरह काम करती है. यह लोगों को सफर तो कराती ही है. इस सेवा के दौरान हमसफर भी मिलने में आसानी होती है.

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो