लाइव न्यूज़ :

शादी में निमंत्रण देने के लिए भेजी शराब की बोतल, चखना के साथ मिनरल वाटर, वीडियो वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: December 19, 2020 15:02 IST

शादी का अनोखा कार्ड का वीडियो अब सोशल मीडिया खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में शुरू से लेकर अंत तक कार्ड को तरीके से दिखाया गया है। चौकाने वाली यह है कि यह घटना ऐसे जिले की है जहां शराब प्रतिबंधित है। इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में एक शादी का अनोखा कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इस कार्ड के लिफाफे में शराब की बोतल के साथ चखना रखा गया है।इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

चंद्रपुर: महाराष्ट्र में एक शादी का अनोखा कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस कार्ड के लिफाफे में शराब की बोतल के साथ चखना रखा गया है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में इस अनूठे कार्ड के ऊपर पहले पेज पर तो गणेशजी की फोटो छपी है। वहीं, पेज में शादी की तारीख और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके बाद पेज के नीचे शराब की बोतल के साथ चखना रखा गया है। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ एक मिनरल वाटर की बोतल भी रखी हुई थी।

इस कार्ड का वीडियो अब सोशल मीडिया खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में शुरू से लेकर अंत तक कार्ड को तरीके से दिखाया गया है। चौकाने वाली यह है कि यह घटना ऐसे जिले की है जहां शराब प्रतिबंधित है। इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि आम तौर पर शादी के कार्ड में शुभ संकेत के तौर पर चावल के दाने और रोली लगाकर निमंत्रण दिया जाता है लेकिन ये कार्ड बिल्कुल अलग है। कुछ लोग इसे कार्ड को देखने के बाद इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। कार्ड को छपवाने वाले शख्स से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने माना कि यह कार्ड उन्हीं के बेटे की शादी का है। उन्होंने कहा कि यह शादी चंद्रपुर के ही एक होटल में हुई है। हालांकि उन्होंने यह बताया कि शराबबंदी की वजह से यह कार्ड चंद्रपुर जिले में नहीं बांटे गए हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO