लाइव न्यूज़ :

बेटी ढूंढ रही अपनी मां के लिए दूल्हा, सोशल मीडिया पर डाली भावुक पोस्ट, प्रतिक्रियाओं की आ गई बाढ़

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 1, 2019 15:45 IST

ट्विटर पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखी एक बेटी की अपनी मां के लिए गहरी संवेदना से भरी एक ख्वाहिश है और तस्वीर में वे दोनों हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमां की सबसे बड़ी ख्वाहिशों में से एक होती है कि उसकी बेटी का घर बस जाए और वह सुख चैन से जीवन गुजारे लेकिन यहां एक बेटी चाहती है कि उसकी मां का घर बस जाए।आस्था ने मां के लिए दूल्हे की खोज में अनिवार्य शर्तों का भी उल्लेख किया है। 

मां की सबसे बड़ी ख्वाहिशों में से एक होती है कि उसकी बेटी का घर बस जाए और वह सुख चैन से जीवन गुजारे लेकिन यहां बात अलग है। यहां एक बेटी चाहती है कि उसकी मां का घर बस जाए। लोक जीवन में शायद ही ऐसी घटना लोगों की नजरों में दर्ज हुई हो कि एक बेटी ने अपनी मां के लिए दूल्हे की तलाश की और वह भी उम्र और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए।

मजेदार बात है कि सोशल मीडिया अब काल्पनिक और रूढ़िवादी लगने वाली ऐसी बातों के लिए बेझिझक माध्यम बन रहा है।

ट्विटर पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है। पोस्ट के कैप्शन में लिखी एक बेटी की अपनी मां के लिए गहरी संवेदना से भरी एक ख्वाहिश है और तस्वीर में वे दोनों हैं। 

ट्वीटर हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आस्था वर्मा नाम की यूजर ने अपनी मां के लिए दूल्हा तलाशने हेतु पोस्ट की है। आस्था ने मां के लिए दूल्हे की खोज में अनिवार्य शर्तों का भी उल्लेख किया है। 

आस्था वर्मा ने ट्वीट में लिखा, ''Looking for a handsome 50 year old man for my mother! :) Vegetarian, Non Drinker, Well Established. 

हैश टैग लगाया #Groomhunting। हिंदी में समझें तो वह कह रही हैं, ''मेरी मां के लिए खूबसूरत 50 वर्षीय पुरुष की तलाश है। जोकि शाकाहारी हो, शराब न पीता हो और अच्छे से सुव्यवस्थित जीवन बिता रहा हो।''

आस्था तस्वीर में पाउट करती नजर आ रही हैं और उनके पीछ उनकी मां नजर आ रही हैं। इस पोस्ट और तस्वीर को देखकर लोग प्रतिक्रिया देने से नहीं चूक रहे हैं। लोगों का प्रतिक्रियाओं में अपना दिल निकालकर रख रहे हैं। हर कोई उन्हें सुझाव दे रहा है। कोई कह रहा है कि उनके ऑफिस में अपेक्षित शख्स काम करता है। कोई कहीं और के किसी आदमी को आस्था की मां के लिए एक सही दूल्हा के विकल्प के तौर पर सुझा रहा है।

यहां देखें प्रतिक्रियाएं-

 

टॅग्स :वायरल कंटेंटट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video