लाइव न्यूज़ :

Watch: घायल बेटे को लेकर कोटा के वकील ने अस्पताल के अंदर चलाया स्कूटर, वाहन को तीसरी मंजिल पर ले गए

By रुस्तम राणा | Updated: June 17, 2023 20:48 IST

दरअसल, यह घटना कोटा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस अस्पताल में गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अधिवक्ता मनोज जैन काले कोट में अपने बेटे के पीछे बैठकर ई-स्कूटर से लिफ्ट की ओर जा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना कोटा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस अस्पताल में गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुईइस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैवीडियो में अधिवक्ता मनोज जैन काले कोट में अपने बेटे के पीछे बैठकर ई-स्कूटर से लिफ्ट की ओर जा रहे हैं

जयपुर: राजस्थान के कोटा में एक वकील को अपने 15 वर्षीय बेटे को अपने ई-स्कूटर पर एक सरकारी अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आर्थोपेडिक वार्ड में फ्रैक्चर वाले पैर के साथ ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। वजह है अस्पताल के पास कोई व्हीलचेयर नहीं था। दरअसल, यह घटना कोटा संभाग के सबसे बड़े अस्पताल एमबीएस अस्पताल में गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अधिवक्ता मनोज जैन काले कोट में अपने बेटे के पीछे बैठकर ई-स्कूटर से लिफ्ट की ओर जा रहे हैं। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वकील अपने बेटे को लेकर तीसरी मंजिल पर लिफ्ट से बाहर निकला और मरीजों, आगंतुकों, अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों को हक्का-बक्का छोड़कर वार्ड के चारों ओर घूमता रहा। जैन ने कहा कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने स्टाफ मुकेश और सुखलाल से व्हीलचेयर मांगी लेकिन उन्होंने कहा कि यह उपलब्ध नहीं है। उसने दावा किया कि उसने अपने स्कूटर को वार्ड में ले जाने के लिए दोनों से अनुमति ली थी।

हालाँकि, वापस जाते समय, पिता-पुत्र की जोड़ी को वार्ड प्रभारी देवकीनंदन ने रोक लिया, जिन्होंने स्कूटर की चाबी छीन ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद शख्स ने अस्पताल प्रशासन के कथित कुप्रबंधन और व्हीलचेयर की अनुपलब्धता के खिलाफ हंगामा किया। 

पुलिस ने कहा कि बाद में इस मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया और दोनों पक्षों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करने का फैसला किया। हंगामा तब शुरू हुआ जब कई अन्य लोगों ने भी मांग की कि उन्हें भी अपने प्रियजनों को दोपहिया वाहन पर वार्ड में लाने की अनुमति दी जानी चाहिए। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल की चेक पोस्ट पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

इस बीच, देवकीनंदन ने स्वीकार किया कि वार्ड में व्हीलचेयर की कमी है, जहां रोजाना लगभग 3,000 मरीज आते हैं और आश्वासन दिया कि जल्द ही इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। मौके पर पहुंचे अस्पताल के उपाधीक्षक कर्णेश गोयल ने कहा कि सरकार से व्हीलचेयर की आपूर्ति की प्रतीक्षा है और व्हीलचेयर खरीदने के लिए लोगों से भी दान मांगा गया है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोराजस्थानKota
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'