लाइव न्यूज़ :

Kota Heart Attack Video: पत्नी दीपिका की देखभाल के लिए पति देवेंद्र संदल ने 3 साल पहले लिया VRS?, सेवानिवृत्ति की पार्टी में पत्नी की मौत, देखें मार्मिक वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2024 19:25 IST

Kota Heart Attack Video: घटना का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें एक कर्मचारी देवेंद्र को माला पहनाते दिख रहा है और दीपिका उनके पास खड़ी मुस्कुरा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र के कार्यालय में मंगलवार अपराह्न दीपिका की मौत हो गई। पत्नी हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। पत्नी दीपिका की देखभाल के लिए समय से पहले सेवानिवृत्ति ले रहे थे।

Kota Heart Attack Video: राजस्थान के कोटा में 50 वर्षीय महिला की अपने पति की सेवानिवृत्ति की पार्टी में अचानक मौत हो गई। दंपति के करीबी लोगों ने बताया कि देवेंद्र संदल अपनी पत्नी दीपिका की देखभाल के लिए समय से पहले सेवानिवृत्ति ले रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। डकनिया इलाके में ‘सेंट्रल वेयरहाउस’ स्थित देवेंद्र के कार्यालय में मंगलवार अपराह्न दीपिका की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें एक कर्मचारी देवेंद्र को माला पहनाते दिख रहा है और दीपिका उनके पास खड़ी मुस्कुरा रही हैं।

 

वीडियो में दिख रहा है कि इसके बाद दीपिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह कुर्सी पर बैठ गईं तथा सामने मेज पर गिर गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दंपति के करीबी लोगों के अनुसार, दीपिका पिछले कुछ वर्षों से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं।

उन्होंने बताया कि कोटा के दादाबाड़ी में शास्त्री नगर के निवासी देवेंद्र ने अपनी पत्नी की देखभाल के लिए अपनी कार्यावधि के पूरा होने से तीन साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया था। उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी गई और मंगलवार को पद पर उनका आखिरी दिन था। 

टॅग्स :KotaRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो