लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने वीडियो शेयर कर योग करने के लिए बाबा रामदेव को दिया ओपन चैलेंज, लोगों ने कर दिया जमकर ट्रोल

By सुमित राय | Updated: June 11, 2020 15:16 IST

बीजेपी से कांग्रेस में आए कीर्ति आजाद ने जब वीडियो शेयर कर बाबा रामदेव को ओपन चैलेंज किया तो लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकीर्ति आजाद ने एक वीडियो शेयर कर योग गुरु बाबा रामदेव को योग करने के लिए चैलेंज किया है।कीर्ति आजाद ने ट्विटर पर लिखा है, "बाबा रामदेव को खुली चुनौती। करके दिखाओ, बाबा!" कीर्ति आजाद को यह चैलेंज भारी पड़ गया और लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।

कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने एक वीडियो शेयर करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव को टैग किया है और उन्हें इस तरह का योग करने के लिए चैलेंज किया है।

कीर्ति आजाद ने वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है, "बाबा रामदेव को खुली चुनौती। करके दिखाओ, बाबा!" इसके साथ ही उन्होंने बाबा रामदेव को टैग किया है।

2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने हाथों और पैरों को मोड़कर दिखा रहा है। इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है, "इस आदमी में हड्डियां नहीं हैं। लाला रामदेव का डैडी।"

कीर्ति आजाद के इस वीडियो को शेयर करने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया और कहा कि जब आप खुद योग करें तो दूसरों को चैलेंज करें।

कुछ लोगों ने उनके क्रिकेट करियर को लेकर भी ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके कम स्कोर का स्क्रीनशॉट शेयर करने लगे।

कौन हैं कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। कीर्ति आजाद का जन्म 2 जनवरी 1959 में बिहार के पूर्णिया में हुआ था। 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के ये सदस्य थे। इन्होंने अपने क्रिकेट करियर में सात टेस्ट मैच और 25 वनेड मैच 1980 से 1986 तक खेले हैं। कीर्ति आजाद ने क्रिकेट कमेंट्री भी की है।

कीर्ति आजाद ने अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके में विभानसभा चुनाव से की थी। बीजेपी के टिकट पर 1998 में कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा जिले से सांसद बनें। कीर्ति आजाद दरभंगा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। 2015 में कीर्ति आजाद ने बीजेपी छोड़ा था। 18 फरवरी 2019 को कीर्ति आजाद कांग्रेस में शामिल हुए।

टॅग्स :कीर्ति आजादबाबा रामदेवयोगवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल