लाइव न्यूज़ :

होटल से मंगाया था परांठा, पैकेट खोला तो मिली सांप की केंचुली, केरल में आया हैरान करने वाला मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2022 12:43 IST

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक शख्स ने होटल से खाना मंगाया था। हालांकि उसमें उसे सांप की केंचुली मिली। इसके बाद होटल को बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी के लिए तिरुवनंतपुरम में शख्स ने मंगाया था होटल से खाना, रैप में मिली सांप की केंचुली।इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने पैकेज और भोजन को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया था।जांच में हालांकि होटल सभी मानकों पर खड़ा उतरा, इसके बाद होटल को ठीक तरीके से साफ करने तक बंद रखने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

तिरुवनंतपुरम: केरल के तिरुवनंतपुरम के नेदुमनगड में स्थित एक होटल को बंद कर दिया गया है। दरअसल इस होटल से एक शख्स ने खाने का पार्सल मंगाया था। हालांकि उसके होश उस समय उड़ गए जब उसने खाने का पैकेट खाला। पैकेट खोलने पर उसे भोजन में सांप की केंचुली मिली। घटना 5 मई की है जब एक परिवार ने होटल से खाना मंगवाया। 

फूड पार्सल को खोलने पर, उन्हें पैकेज के अंदर सांप की खाल का एक टुकड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने मामला दर्ज कराया। दर्ज शिकायत के आधार पर, नगर पालिका अधिकारियों और पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और होटल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। होटल मालिकों को पूरी तरह से सफाई के बाद ही होटल खोलने का निर्देश दिया गया है।

ऑनमनोरमा वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार सांप की खाल पूवथूर निवासी की बेटी को मिली। उसने अपनी बेटी के लिए ही परांठा का ऑर्डर किया था। खाने को लपेटने के लिए इस्तेमाल किए गए कागज में सांप की ये खाल मिली। मामला सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने पैकेज और भोजन को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया.

नगरपालिका द्वारा की ओर से की गई जांच में पाया गया कि होटल आवश्यक लाइसेंस और परमिट से लैस था। इसके अलावा होटल के परिसर में रखे खाने में भी कुछ गलत नहीं था। नतीजतन होटल को चेतावनी दी गई और उचित सफाई नहीं होने तक अस्थायी रूप से उसे बंद रखा जाए।

सांप की केंचुली इस तरह खाने में मिलने से न केवल रेस्तरां या होटल की विश्वसनीयता पर असर पड़ता है बल्कि खाने की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब खाने में ऐसी शिकायत आई है।

इससे पहले हैदराबाद के एक शख्स को स्विगी से मिठाई मंगाना महंगा पड़ गया। मिठाई में कीड़े चल रहे थे। उस समय स्विगी भी आलोचनाओं के घेरे में आई थी। ब्रिटेन में एक महिला को मैकडॉनल्ड्स रैप में एक बड़ी मकड़ी उस समय मिली थी, जब उसने करीब आधे से ज्यादा खाना खा लिया था।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी