लाइव न्यूज़ :

'राजनीति के चक्कर में न बिगाड़ें दोस्ती' मैसेज देने वाली फोटो वायरल, लोगों ने जताई सहमति

By रजनीश | Updated: April 24, 2019 17:21 IST

वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि दो आदमी कार की डिक्की में बैठे हैं। दोनों के गले में कांग्रेस की पट्टी है साथ ही एक व्यक्ति ने सीपीएम का झंडा भी ले रखा है।

Open in App

देश में जहां नेता एक-दूसरे पर तीखे और घटिया शब्दों से लगातार वार करते रहते हैं, वहीं इस राजनीतिक महौल में केरल से दिल जीत लाने वाली एक तस्वीर सामने आई है। एक कार में कई हंसते हुए चेहरे हैं। सभी के हाथ में अलग-अलग राजनीतिक दलों के झंडे हैं। झंडे कांग्रेस, सीपीआईएम और बीजेपी जैसे एक दूसरे के विरोधी दलों के हैं। इस फोटो को लोग सोशल मीडिया में वायरल भी कर रहे हैं।

फोटो एक मैसेज के साथ वायरल हो रही है, जिसमें लिखा है अलग-अलग राजनीतिक विचारधारा की वजह से अपने दोस्त न खोएं। वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि दो आदमी कार की डिक्की में बैठे हैं। दोनों के गले में कांग्रेस की पट्टी है साथ ही एक व्यक्ति ने सीपीएम का झंडा भी ले रखा है। सीपीएम का दूसरा झंडा कार की खिड़की से उड़ रहा है। कार की दूसरी खिड़की से बीजेपी का झंडा दिख रहा है।

इस बात का पता नहीं लग सका है कि इस तस्वीर को किसने खींचा है और ये तस्वीर कहां की है। लेकिन नंबर प्लेट पर लिखे KL से अंदाजा लगाया जा रहा है कि तस्वीर केरल की है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोग यह भी कह रहे हैं कि यह राज्य की नैतिकता को दिखाता है। फेसबुक, ट्वीटर पर कई लोगों ने इस बात से सहमति भी जताई कि राजनीतिक सोच दोस्ती के बीच नहीं आना चाहिए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेराला लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो