लाइव न्यूज़ :

केरल: 70 साल से मंदिर में रह रहे मगरमच्छ ‘बबिया’ का हुआ निधन, प्रसाद खाकर टेम्पल की रखवाली करने वाले को ऐसे दी गई श्रद्धांजलि

By आजाद खान | Updated: October 11, 2022 13:06 IST

केरल के श्री अनंतपद्मनाभ स्वामी मंदिर में रह रहे मगरमच्छ ‘बबिया’ को लेकर यह दावा किया जाता है कि वह एक शाकाहारी मगरमच्छ है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में रह रहे मगरमच्छ ‘बबिया’ का 70 साल बाद निधन हो गया है। इसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह प्रसाद खा कर मंदिर का रखवाली करता था। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को लापता हो गया था और रविवार को वह मृत पाया गया है।

Vegetarian Crocodile Babiya Dies:केरल (Kerala) की एक झील में 70 साल से रह रहा एक मगरमच्छ रविवार को मृत पाया गया है। बताया जाता है कि इस मगरमच्छ को ‘बबिया’ (Babiya) नाम से बुलाया जाता है। 

‘बबिया’ को लेकर यह भी दावा किया जाता है कि वह एक शाकाहारी (Vegetarian Crocodile) था। मगरमच्छ ‘बबिया’ (Babiya) को लेकर यह भी दावा किया जाता है कि यह मंदिर का प्रसाद खाकर उसकी रखवाली करता था। 

क्या है ‘बबिया’ की कहानी

केरल (Kerala) के श्री अनंतपद्मनाभ स्वामी मंदिर (Sri Ananthapadmanabha Swamy Temple) के पास में मौजूद एक झील (Lake) के पास मगरमच्छ ‘बबिया’ रहता था। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ ‘बबिया’ यहां के झील में 70 साल से रह रहा है। ऐसे में शनिवार से मगरमच्छ ‘बबिया’ लापता था और रविवार को वह मृत पाया गया है। जब मंदिर प्रशासन को इस बात की जानकारी मिली तो उन लोगों ने पशुपालन विभाग को इसकी जानकारी दी है। 

इसके बाद उसे बाहर निकाल कर शीशे के बक्से में रखा गया और लोगों ने उसका दर्शन किया। आम लोगों के साथ विभिन्न राजनेताओं ने भी उसका अंतिम दर्शन किया और उसे श्रद्धांजलि दी। 

भाजपा नेता ने भी दी श्रद्धांजलि 

आपको बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने भी एक पोस्ट कर मगरमच्छ ‘बबिया’ को भी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, ''बबिया चला गया। दशकों तक, वह कुंबला अनंतपुरम महाविष्णु मंदिर में लगातार मौजूद रहा। लाखों श्रद्धालुओं ने इसे भगवान की छवि मानकर इसके दर्शन किए। प्रणाम।''

यही नहीं केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने भी मगरमच्छ ‘बबिया’ को श्रद्धांजलि दी है। 

इस झील को लेकर कई असामान्य घटनाएं है

मंदिर की वेबसाइट के अनुसार, मंदिर के इस झील को लेकर कई असामान्य घटनाएं है जिसमें झील में मगरमच्छ के रहने को लेकर भी है। बताया जाता है कि इस झील में एक समय में एक ही मगरमच्छ ही रहता है। ऐसे में मगरमच्छ ‘बबिया’ तीसरा मगरमच्छ है जो इस झील में रहा है। 

 

टॅग्स :अजब गजबकेरलTemple
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO