लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #JusticeforKeralagirls, CPI(M) नेता पर बच्ची से रेप और हत्या के आरोप, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: July 12, 2021 16:28 IST

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सोमवार को केरल का एक मुद्दा ट्रेंड करता रहा। केरल की लड़कियों के लिए न्याय की मांग के साथ ये कई घंटों पर ट्रेंडिंग में शीर्ष-10 में शामिल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर #JusticeforKeralagirls करता रहा सोमवार को ट्रेंडराज्य में मौजूदा सत्ता पर सवाल उठाते नजर आए यूजर्स, 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के मामले में न्याय की मांगबच्ची की रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने CPI(M) के एक युवा नेता को पकड़ा है, इसलिए इस पर सियासत भी जारी है

ट्विटर पर सोमवार को #JusticeforKeralagirls ट्रेंड करता रहा। इस दौरान कई यूजर्स केरल में सत्ताधारी पार्टी सीपीआई (एम) सहित शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते नजर आए। साथ ही यूजर्स हाल में केरल में 6 साल की बच्ची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या को लेकर भी न्याय की मांग की। इसके अलावा कई यूजर्स ने दावा किया हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं।

वहीं, 6 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के मामले में जो शख्स पकड़ा गया है, वह सीपीआई (एम) से जुड़ा है। ऐसे में पूरे मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है। पकड़ा गया शख्स सीपीआई (एम) के यूथ विंग का नेता है। इस मामले पर अनुप कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा- कम्यूनिस्ट शासन में केरल महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। वहीं कई और यूजर्स भी ऐसी टिप्पणी करते नजर आए।

केरल में लड़कियों के लिए न्याय की क्यों उठ रही माांग

ताजा मामला 6 साल की बच्ची से जुड़ा है। केरल के इडुक्की जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या की गई। बच्ची का शव पिछले हफ्ते उसके माता-पिता के क्वॉर्टर पर लटका हुआ मिला था।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार जांच में ये बात सामने आई कि आरोपी बच्ची को मिठाई खिलाने का लालच देता और उसके साथ रेप करता। ये सबकुछ करीब तीन साल चला।

इस घटना में आरोपी को पकड़ लिया गया है पर जब पुलिस ने 21 साल के इस शख्स को घटनास्थल पर अन्य सबूत जुटाने के लिए ले गई तो गांव वालों ने नारे लगाए और शख्स के साथ मारपीट की कोशिश की। इस बीच गांव वालों की झड़प पुलिस से भी हुई। 

इस मामले में ये भी बात सामने आई कि स्थानीय विधायक वजूर सोमन ने पुलिस से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने को कहा था। पुलिस ने हालांकि इसके बाद भी पोस्टमार्टम करवाया और इसमें रेप की पुष्टि हुई। अब विधायक इस मामले में हस्तक्षेप करने के आरोपों से इनकार कर रहे हैं।

टॅग्स :केरलरेपक्राइम न्यूज हिंदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो