लाइव न्यूज़ :

Karnataka: रोज की तरह शख्स सुबह-सुबह पी रहा था पवित्र जल, गलती से निगल लिया भगवान श्रीकृष्ण की धातु वाली मूर्ति और फिर....जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: June 24, 2022 16:08 IST

बेलगावी के केएलई अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने यह मूर्ती को गले से निकाला है। उनके मुताबिक, इसे निकालने में काफी दिक्कत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक शख्स के भगवान श्रीकृष्ण के मूर्ती को निगल जाने की बात सामने आई है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इस बात की पुष्टी हुई थी। बताया जाता है कि मूर्ती की एक पैर खाने की नली में भी फंस गई थी।

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेलगावी (Belagavi) में एक शख्स द्वारा भगवान श्रीकृष्ण (Lord Shri Krishna Idol) की धातु वाली मूर्ती को निगल लेने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मूर्ती को अन्जाने में निगल जाने के बाद शख्स की हालत खराब होने लगी और उसे सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी। शख्स ने बताया कि उसके गले में भी दर्द हो रहा है और वह कुछ भी सही से खा नहीं पा रहा है। वह जब भी कुछ खाता तो उसे घोटनें में काफी दिक्कत होती थी। शुरुआत में उसने पास के एक डॉक्टर को दिखाया था जिसने एक्सरे के बाद इस बात की पुष्टी की थी। 

कैसे गले में फंसी धातु वाली मूर्ती 

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया कि 45 साल का यह शख्स हर सुबह पवित्र पानी में श्रीकृष्ण की मूर्ती को डालकर उसे पीता था। इस दौरान एक दिन पानी के साथ उसने मूर्ती को भी अन्जाने में निगल लिया था जिससे उसके गले में परेशानी बढ़ गई थी। बताया जाता है कि जब इस शख्स का एंडोस्कॉपी हुआ तो यह साबित हुआ कि पीड़ित के गले में मूर्ती अटकी हुई है। इसके बाद उसे एमर्जेन्सी में ले जाया गया जहां उसके गले से मूर्ती को निकाली गई थी। 

मूर्ती की एक पैर फंस गया था खाने की नली में

खबरों के मुताबिक, डॉक्टरों को इसे निकालने में परेशानी तब आई जब उन्हें पता चला की मूर्ती की एक पैर खाने की नली में फंस गई है। बेलगावी के केएलई अस्पताल के डॉक्टरों ने एंडोस्कॉपी की मदद से शख्स के गले में फंसी मूर्ती को बड़ी ही मुश्किलों से निकाला जिसके बाद उसकी यह परेशानी दूर हुई है। इस काम को केएलई अस्पताल के डॉ. प्रीति हजारे, डॉ. विनीता मेंटगुडमठ और डॉ. चैतन्य कामती ने अन्जाम दिया है। 

बताया जाता है वह शख्स अब बिल्कुल ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।  

टॅग्स :अजब गजबकर्नाटकभगवान कृष्णडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?