लाइव न्यूज़ :

Viral Video: कांग्रेसी मंत्री ने खोया आपा,  फेंक दिया सेल्फी ले रहे युवक का मोबाइल

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 5, 2018 13:16 IST

संकट के समय में हमेशा कांग्रेस के साथ रहने वाले कर्नाटक के मंत्री शिवकुमार भारत के अमीर मंत्री में शामिल हैं।

Open in App

कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डीके शिवकुमार सेल्फी लेने की वजह से एक शख्स को मोबाइल फोन फेंकते नजर आ रहे हैं। 

शिवकुमार बेल्लारी में जनसभा के लिए मंत्री कार्यक्रम स्थल में गए थे।  यहां भीड़ के बीच एक व्यक्ति ने उनके पास जाकर मोबाइल से सेल्फी लेने रहा था, इतने में शिवकुमार ने व्यक्ति को सेल्फी लेने से रोकते हुए गुस्सा दिखाया और उसका मोबाइल को हाथ मारकर नीचे गिरा दिया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को रविवार को जारी किया है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि शिवकुमार के चारों ओर भीड़ उमड़ी है। इसी भीड़ में से एक शख्स शिवकुमार के पास सेल्फी लेने के लिए आता है, जिसपर शिवकुमार भड़क जाते हैं।  इस घटना के बाद कुछ लोग मंत्री को शांत कराते भी दिख रहे हैं। 

कौन हैं कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार 

शिवकुमार कांग्रेस के लिए कई तरह के काम करते हैं। वह पार्टी के लिए फंड जमा करने से लेकर  सभाओं में भीड़ जुटाने का काम करते रहे हैं। पार्टी पर संकट आने की स्थिति में वह हमेशा काम आए हैं। शिवकुमार कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री हैं। शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस के प्रचार के लिए एक 70 सदस्यीय प्रदेश कैंपेन कमिटी के चेयरमैन भी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवकुमार भारत के दूसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो