लाइव न्यूज़ :

महात्मा गांधी की जयंती पर चर्चा में कपिल सिब्बल का ट्वीट, लिखा- 'बापू भारत बदल चुका है', लोगों ने किया ट्रोल

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 2, 2019 12:41 IST

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने महात्मा गांधी के बहाने केन्द्र की मोदी सरकार पर तंज किया। लेकिन वह अपने ट्वीट के बाद खुद ही ट्रोल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता कपिल सिब्बल हमेशा अपने तंज भरे बयानों के लिए जाने जाते हैं। कपिल सिब्बल के इस ट्वीट के लोगों ने कमेंट में खूब प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर एक ट्वीट किया है। महात्मा गांधी के बहाने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कपिल सिब्बस का ये ट्वीट ट्विटर पर चर्चा का विषय बन गया है। कपिल सिब्बल ने तंज कसते हुए कहा कि बापू आज का भारत बदल चुका है। 

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने लिखा, ''बापू भारत बदल चुका है। भारत के लिए बापू के चार स्तम्भ, सच्चाई, असहिष्णुता, अहिंसा, विविधता का उत्सव। लेकिन आज के भारत में फेक न्यूज, फेक डेटा, फेक क्लेम, असहिष्णुता, हिंसा, विविधता पर निशाना साधना हैं।''

कपिल सिब्बल के इस ट्वीट के नीचे लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, हां बापू भारत बदल चुका है...क्योंकि कपिल सिब्बल जैसे लोग भ्रष्टाचारी हैं। 

एक यूजर ने लिखा, महात्मा गांधी ने ही कांग्रेस को खत्म करने को बोला था, क्योंकि कांग्रेस देश के लिए हानिकारक थी। लेकिन खत्म नहीं की। महात्मा गांधी का वचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं कांग्रेस खत्म करने का।

एक यूजर ने कपिल सिब्बल के ट्वीट का उन्ही की भाषा में जवाब दिया। यूजर ने लिखा, बदल चुका है क्योंकि...1.370 के बोझ से देश आजाद हो चुका है2.तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को आजादी मिली3.पाकिस्तान को उसकी भाषा मे जवाब दिया जा रा है ,भारत द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग किया गया।4.कांग्रेस की देश विरोधी नीति व सोच को देश की जनता ने उखाड़ फेंका। 

टॅग्स :कपिल सिब्बलमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटकेटाइटल में गांधी लगा देने से आप बाबा नहीं बन जाएगा?, गांधी जी ना बुलेट चलाते थे ना ही जींस टीशर्ट पहनते थे,  तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो