लाइव न्यूज़ :

Kamayani Express: 24 वर्षीय महिला ने चलती ट्रेन में एक बच्ची को जन्म दिया, परिवार वालों ने नाम 'कामायनी' रखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2024 17:34 IST

Kamayani Express: आरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन के विदिशा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद नवजात और मां को उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, मां और बच्ची दोनों ठीक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के परिवार वालों ने एक्सप्रेस ट्रेन के नाम पर उसका नाम 'कामायनी' रखा है। पुरुष यात्री ने शिशु के जन्म के बारे में आरपीएफ को सचेत किया। कोच में यात्रा कर रही दो महिलाओं ने महिला यात्री की मदद की।

Kamayani Express: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 24 वर्षीय महिला ने चलती ट्रेन में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद उत्साहित परिवार के सदस्यों ने नवजात का नाम ट्रेन के नाम पर रखा दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) निरीक्षक मंजू महोबे ने कहा कि महिला अपने पति के साथ महाराष्ट्र के नासिक से मध्य प्रदेश के सतना तक यात्रा कर रही थी, तभी उसे भोपाल और विदिशा के बीच प्रसव पीड़ा हुई। अधिकारी ने कहा कि उसी कोच में यात्रा कर रही दो महिलाओं ने महिला यात्री की मदद की।

 जबकि एक पुरुष यात्री ने शिशु के जन्म के बारे में आरपीएफ को सचेत किया। आरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन के विदिशा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद नवजात और मां को उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, मां और बच्ची दोनों ठीक हैं। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिवार वालों ने एक्सप्रेस ट्रेन के नाम पर उसका नाम 'कामायनी' रखा है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO