लाइव न्यूज़ :

कमला नेहरू चिड़ियाघरः भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटका सियार सिंहों के बाड़े में कूदा, ऐसे बचाई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2022 22:40 IST

दिलचस्प घटनाक्रम को एक दर्शक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाड़े में कूदने वाला सियार हमारे चिड़ियाघर का नहीं है। भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटककर शहर में दाखिल हुआ।मांस की गंध पाकर एक पेड़ पर चढ़ा और उनके बाड़े में घुस गया।

इंदौरः इंदौर में भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटका एक सियार बुधवार को कमला नेहरू चिड़ियाघर में घुसने के बाद सिंहों के बाड़े में कूद गया। सिंहों द्वारा शिकार के लिए पीछा किए जाने पर सियार ने बाड़े की एक पतली सुरंग में छिपकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

इस दिलचस्प घटनाक्रम को एक दर्शक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया, ‘‘सिंहों के बाड़े में कूदने वाला सियार हमारे चिड़ियाघर का नहीं है। वह भोजन-पानी की तलाश में जंगल से भटककर शहर में दाखिल हुआ और उस हिस्से से चिड़ियाघर में घुस गया जो नाले से सटा है।’’

उन्होंने बताया कि करीब 10 महीने का सियार संभवत: सिंहों को परोसे गए मांस की गंध पाकर एक पेड़ पर चढ़ा और उनके बाड़े में घुस गया। यादव ने बताया कि अपने बाड़े में अचानक सियार को देखकर गुस्से में आए सिंहों ने उसे दबोचने के लिए उसका पीछा किया, लेकिन चुस्त सियार कुछ देर तक सिंहों को छकाता रहा और बाद में बाड़े में चूहों की खोदी गई एक पतली सुरंग में छिपकर बैठ गया।

उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर चिड़ियाघर प्रबंधन ने भयभीत सियार को सिंहों के बाड़े से सुरक्षित बाहर निकाला। यादव ने बताया,‘‘सियार के सिर, पैरों और पूंछ में पुरानी चोटें मिली हैं। हम चिड़ियाघर के पशु चिकित्सालय में उसका इलाज कर रहे हैं।’’

टॅग्स :मध्य प्रदेशचिड़ियाघर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'