लाइव न्यूज़ :

'मोदी अगर प्रधानमंत्री बनते हैं तो मैं.....', 'काली' फिल्म से विवादों में आईं लीना मणिमेकलाई का 9 साल पुराना ट्वीट वायरल

By विनीत कुमार | Updated: July 6, 2022 16:48 IST

कनाडा की फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई अपनी फिल्म 'काली' के पोस्टर सामने आने के बाद से विवादों में हैं। इस बीच उनके कुछ पुराने ट्वीट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: मदुरै में जन्मीं टोरंटो की फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के सामने आए पोस्टर की वजह से विवादों में हैं। भावनाएं आहत करने के आरोपों को लेकर दिल्ली और यूपी में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इस बीच उनके कुछ पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे ट्वीट में लीना प्रधानमंत्री नरेंद्र का विरोध करती नजर आ रही हैं।

फिल्म निर्माता का एक ट्वीट 2013 का है जो अब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'अगर मोदी इस देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो मैं कसम खाती हूं मैं अपने पासपोर्ट, राशनकार्ड, पैनकार्ड और अपनी नागरिकता को सरेंडर कर दूंगी।' इस ट्वीट पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने लीना मणिमेकलई से पूछा कि 8 साल हो गए लेकिन उन्होंने अपना ये वादा नहीं निभाया। वे क्यों चीन या पाकिस्तान नहीं चली गईं।

दो साल पहले का ट्वीट भी वायरल

लीना का 2020 में किया एक और ट्वीट वायरल हो रहा है। इसमें वे कहती हैं, 'राम भगवान नहीं हैं। वह बस भाजपा द्वारा अविष्कार किए गए इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन हैं।'

गौरतलब है कि फिल्मकार लीना मणिमेकलाई ने गत दो जुलाई को 'काली' फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस पोस्टर में मां काली का रूप धारण किये महिला को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा उनके हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा पकड़े दर्शाया गया था। इस पोस्टर का व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है।

इस बीच टोरंटो के आगा खान संग्रहालय ने कहा है कि वह हिंदू समुदाय की भावनाओं के आहत होने पर 'गहरा खेद' व्यक्त करता है और उसने विवादित फिल्म की सभी 'आपत्तिजनक सामग्री' हटाने के भारतीय मिशन के आग्रह के बाद डॉक्यूमेंट्री ‘काली’ की प्रस्तुति को हटा दिया है। वहीं, पूरे विवाद के बीच मणिमेकलई ने सोमवार को कहा था कि वह जिंदा रहने तक निडर होकर अपनी आवाज उठाती रहेंगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटरLord Ram
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?