लाइव न्यूज़ :

भाईचारे की मिसाल! मुस्लिम शख्स ने बनवाया भगवान कृष्ण का मंदिर, कहा- 2019 में मुझे आया था सपना

By विनीत कुमार | Updated: February 13, 2022 10:55 IST

झारखंड के दुमका में एक मुस्लिम शख्स ने भगवान कृष्ण का मंदिर बनवाया है। शख्स ने बताया कि उसे 2019 में एक सपना आया था, इसके बाद उसने मंदिर बनवाने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के दुमका में नौशाद शेख नाम के शख्स ने भगवान कृष्ण का मंदिर अपने खर्च पर बनवाया है।नौशाद ने बताया कि उन्हें इस मंदिर की स्थापना के लिए साल 2019 में सपना आया था।इस मंदिर में श्री कृष्ण के पार्थसारथी स्वरूप की विराट प्रतिमा स्थापित की गई है, 14 फरवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा।

दुमका: समाज में धर्म को लेकर एक-दूसरे से नफरत जैसे किस्से अब आम होते जा रहे हैं। आम दिनों से लेकर चुनाव तक में हिंदू-मुस्लिम विषय छाया रहता है पर इन सबके बीच झारखंड के दुमका से भाईचारे की मिसाल पेश करने वाली कहानी सामने आई है। दुमका में दरअसल एक मुस्लिम शख्स ने भगवान कृष्ण के मंदिर का निर्माण कराया है।

दुमका: मुस्लिम शख्स ने अपने खर्च पर बनवाया मंदिर

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दुमका के नौशाद शेख ने अपने पैसे लगाकर भगवान कृष्ण का मंदिर बनवाया है। नौशाद शेख दुमका-बीरभूम जिला के सीमा पर स्थित रानीश्वर प्रखंड के महिषबाथन गांव के रहने वाले हैं। इन्होंने अपने गांव में ही इस मंदिर का निर्माण कराया है।

नौशाद ने बताया, 'इस मंदिर की स्थापना के लिए मुझे 2019 में सपना आया था। आज यह मंदिर बनकर तैयार हो गया है। सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक होगा। सारा खर्च मैं ही कर रहा हूं।' 

इस मंदिर में श्री कृष्ण के पार्थसारथी स्वरूप की विराट प्रतिमा स्थापित की गई है। 14 फरवरी को इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए आयोजन भी भव्य किया गया है।

भगवान श्रीकृष्ण की मिट्टी से बनी मूर्ति की पूजा करते थे गांव वाले

इस मंदिर से पहले यहां के गांव वाले अस्थायी पंडाल में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की मिट्टी से बनी मूर्ति की पूजा कर रहे थे लेकिन अब भव्य मंदिर तैयार है। प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आसपास के गांव वालों सहित पंडित-पुरोहित को भी आमंत्रित किया गया है।  मंदिर के सामने यज्ञशाला भी बनवाया जा रहा है। साथ ही मंदिर में एक स्थाई पुरोहित के रहने के लिए घर भी बनवाया जा रहा है।

कश्मीर से भी आई हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल वाली तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से भी ऐसी ही एक कहानी आई है जहां एक हिंदू मंदिर की देखभाल मुस्लिम पिता-बेटे की जोड़ी कर रही है। दोनों काफी समय से इस मंदिर की देखभाल कर रहे हैं।

मुस्लिम पिता-पुत्र न केवल मंदिर का रखरखाव करते हैं बल्कि इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्होंने ले रखी है। एक स्थानीय शख्स ने बताया कि ये कश्मीर में भाईचारे का उदाहरण है।

टॅग्स :झारखंडभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल