लाइव न्यूज़ :

जावेद हबीब ने सरेआम पानी की जगह थूक लगाकर काटे महिला के बाल, वीडियो देखकर लोग हुए हैरान

By रुस्तम राणा | Updated: January 6, 2022 17:47 IST

वीडियो में दिख रहा है कि जावेद हबीब बालों की कटिंग को लेकर टिप्स दे रहे हैं। साथ ही एक महिला के बालों को काटते वक्त बाल में थूकते हैं और कहते हैं कि इसमें जान है। वे कहते हैं अगर आपके पास पानी नहीं है, तो आप ऐसे भी बालों को काट सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो रहा है वायरलवीडियो में थूक कर बाल काटने की दे रहे हैं टिप्स

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे महिला के सिर पर थूक कर बाल काट रहे हैं। उनका यह वीडियो मुजफ्फरनगर में उनके एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जावेद हबीब बालों की कटिंग को लेकर टिप्स दे रहे हैं। साथ ही एक महिला के बालों को काटते वक्त बाल में थूकते हैं और कहते हैं कि इसमें जान है। वे कहते हैं अगर आपके पास पानी नहीं है, तो आप ऐसे भी बालों को काट सकते हैं।

पीड़ित महिला ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह मुजफ्फरनगर में हुए एक सेमीनार की घटना है। आयोजकों ने चीफ गेस्ट के रूप में जावेद हबीब को बुलाया था। महिला ने कहा कि इस सेमिनार में वे सीखने के लिए अपने चार-पांच स्टूडेंट्स के साथ गई थीं। महिला ने बताया कि सेमिनार के दौरान मैंने जावेद हबीब से सवाल किया था जिसका उन्होंने मुझे जवाब नहीं दिया, बल्कि उन्होंने कहा, कि तू चुप बैठ जा, तू एक पार्लर चलाती है और मैं नौ सौ चलाता हूं।

महिला ने आगे बताया कि सेमिनार में लंच के बाद हबीब को कटिंग सिखानी थी, उसने मुझे स्टेज पर बुलाया। महिला ने कहा कि जावेद हबीब ने इस दौरान उनके सिर को धक्का दिया, तब उन्होंने इसका विरोध किया। महिला ने कहा जब उन्होंने कटिंग शुरू की तो उन्होंने दोबार उनके सिर पर थूक दिया। महिला ने जावेद पर उनके करियर चौपट होने का भी आरोप लगाया है। 

 

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…