लाइव न्यूज़ :

Jamshedpur MGM Hospital: हृदय विदारक घटना!, शीतगृह में रखे शव को चूहों ने कुतरा, आक्रोशित परिजनों ने किया हंगामा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2024 14:45 IST

Jamshedpur MGM Hospital: मृतक के रिश्तेदार ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि मानगो दाइगुटू निवासी श्याम सिंह (45) मंगलवार को वाहन से गिरने की वजह से घायल हो गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को चूहों ने लाश के बुरी तरह से काट दिया।आक्रोशित परिजनों ने एमजीएम अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया।परिजनों के हंगामे की वजह से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Jamshedpur MGM Hospital:झारखंड में लौह नगरी के नाम से प्रसिद्ध जमशेदपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल(एमजीएम) से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां शीतगृह में रखे शव को चूहों ने कुतर दिया। वैसे यह पहला मामला नहीं है। ऐसे मामलों को लेकर कोल्‍हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल अक्सर सुर्खियों में रहता है। गुरुवार को चूहों ने लाश के बुरी तरह से काट दिया। आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार सुबह एमजीएम अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया।

परिजनों के हंगामे की वजह से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के रिश्तेदार ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि मानगो दाइगुटू निवासी श्याम सिंह (45) मंगलवार को वाहन से गिरने की वजह से घायल हो गये थे। इलाज के लिए बुधवार की सुबह परिजनों ने एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान श्याम सिंह की इमरजेंसी में ही बुधवार की सुबह मौत हो गई।

अस्पताल प्रबंधन से परिजनों ने अनुरोध किया कि शव को शीतगृह में रख दिया जाए। इस पर प्रबंधन ने शव को शीतगृह में रखने का आदेश दिया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से कहा था कि शव को यहां न रखें, लेकिन यह नहीं बताया कि शव को चूहे कुतर सकते हैं। गुरुवार (11 अप्रैल) की सुबह परिजन पहुंचे, तो देखा कि शव के पैर की उंगलियों और प्राइवेट पार्ट को चूहे ने कुतर दिया है।

बता दें कि चूहों के द्वारा शव को कुतरने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कई बार चूहे शवों को कुतर चुके हैं। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार से इस संबंध में पूछने पर कहा कि शीतगृह में शव रखने की जगह नहीं थी। परिजनों को पहले ही कहा गया था कि मोर्चरी में पहले से शव हैं। उन्होंने कहा कि बाहर रूम में एसी चलाकर शव को रखा गया था। बार-बार परिजनों ने अस्पताल में ही शव को रखने का अनुरोध किया था। इसलिए शव को एसी चलाकर कमरे में रख दिया गया था।

टॅग्स :JamshedpurJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो