लाइव न्यूज़ :

जयपुरः आरएलपी के विधायक नारायण बेनीवाल की कार अर्पामेंट के बाहर से चोरी, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2022 15:42 IST

नारायण बेनीवाल आरएलपी के विधायक हैं और उनके भाई हनुमान बेनीवाल नागौर से सांसद है। विधायक बेनीवाल ने कहा, ‘‘मैं नियमित रूप से विवेक विहार इलाके में बिल्डिंग के बाहर वाहन खड़ा करता हूं। आज सुबह जब मैं बाहर आया तो गाड़ी गायब थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देबिल्डिंग और उसके आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विधायक का वाहन ऐसे ही चोरी हो सकता है तो आम आदमी का क्या हाल होगा?

जयपुरः जयपुर के श्यामनगर थाना क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के विधायक नारायण बेनीवाल की कार शनिवार रात को अर्पामेंट के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी श्रीमोहन मीणा ने रविवार को बताया, ‘‘बेनीवाल ने अपनी कार बीती रात बिल्डिंग के बाहर खड़ी की थी। सुबह वाहन गायब था।’’

उन्होंने बताया कि बिल्डिंग और उसके आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। विधायक बेनीवाल ने कहा, ‘‘मैं नियमित रूप से विवेक विहार इलाके में बिल्डिंग के बाहर वाहन खड़ा करता हूं। आज सुबह जब मैं बाहर आया तो गाड़ी गायब थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं है। जब एक विधायक का वाहन ऐसे ही चोरी हो सकता है तो आम आदमी का क्या हाल होगा? पुलिस नाकाबंदी के दौरान सामान्य लोगों की जांच करती है और परेशान करती है लेकिन चोर और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।’’ नारायण बेनीवाल आरएलपी के विधायक हैं और उनके भाई हनुमान बेनीवाल नागौर से सांसद है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो