लाइव न्यूज़ :

Jaipur Municipal Corporation: फिर से चर्चा में जयपुर नगर निगम, पेज पर हिंग्लिश प्रयोग वायरल, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2024 20:42 IST

Jaipur Municipal Corporation: जयपुर नगर निगम बिना किसी असुविधा के शिकायत दर्ज करने की सुविधा देने के लिए अपने पेज पर हिंग्लिश का उपयोग करने के अपने दृष्टिकोण के साथ आगे आया।

Open in App
ठळक मुद्देJaipur Municipal Corporation: हिंग्लिश में विकल्प प्रदान किए जाते हैं।Jaipur Municipal Corporation: सरकारी वेबसाइटें को लेकर लोगों की धारणा अलग है। Jaipur Municipal Corporation: कई लोग ट्रेंड करा रहे हैं। 

Jaipur Municipal Corporation: राजस्थान के जयपुर नगर निगम फिर से चर्चा में है। लोगों की शिकायत और जरूरतों को देखते हुए पेज पर हिंग्लिश का उपयोग करना शुरू कर दिया है। अनुभव को आसान बनाने और उन्हें बिना किसी असुविधा के शिकायत दर्ज कराने में कोई दिक्कत ना हो। हिंग्लिश को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। कई लोग ट्रेंड करा रहे हैं। सरकारी वेबसाइटें को लेकर लोगों की धारणा अलग है। आधिकारिक भाषाओं के अलावा हिंदी और अंग्रेजी भी उपलब्ध कराते हैं।

हालांकि जयपुर नगर निगम बिना किसी असुविधा के शिकायत दर्ज करने की सुविधा देने के लिए अपने पेज पर हिंग्लिश का उपयोग करने के अपने दृष्टिकोण के साथ आगे आया। कोई व्यक्ति अपने क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने के लिए उनकी वेबसाइट पर सरकारी निकाय के पास पहुंचता है, तो उन्हें हिंग्लिश में विकल्प प्रदान किए जाते हैं।

स्थानीय लोगों को आसान हो। कोई निवासी अपशिष्ट प्रबंधन और कचरा संग्रहण के मुद्दे पर वेबसाइट पर एक नई शिकायत दर्ज करना चाहता था, तो उन्हें विकल्प दिए गए हैं। "गाड़ी नहीं रुकती है तेजी से चलती है।" "कॉलोनी के बाहर डस्टबिन खाली करना है।" "हेल्पर कचरा नहीं उठता है।" इत्यादि।

यदि कोई अपने इलाके में आवारा जानवरों के बारे में चिंता का समाधान करना चाहता है, तो वेबसाइट उन्हें "बंदर बहुत हो गए है," और "कुत्ता पागल हो गया है पकड़वाना है" जैसे विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं। एक एक्स उपयोगकर्ता ने नेटिज़न्स को यह बताने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर वेबसाइट से एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया।

उपयोगकर्ता ने इसे ऑनलाइन पोस्ट करते हुए और इस वेबसाइट के डेवलपर की सराहना करते हुए कहा, "जयपुर नगर निगम की वेबसाइट का डेवलपर पागल है।" शुरू में लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि एक सरकारी वेबसाइट ने अपने पेजों पर हिंग्लिश का इस्तेमाल किया है। 

टॅग्स :Jaipur Greater Municipal CorporationRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो