लाइव न्यूज़ :

Jaipur Jharkhand Mahadev Temple: हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जीन्स, फ्रॉक पर बैन!, मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कहा, जानें कांग्रेस नेता कर्ण सिंह क्या बोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2023 15:15 IST

Jaipur Jharkhand Mahadev Temple: मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर के बाहर गेट पर लगाये गये एक पोस्टर में सभी महिलाएं एवं पुरुषों से मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहन कर आने का आग्रह किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआने पर बाहर से ही दर्शन करने का लाभ प्राप्त करने को कहा गया है।मंदिर में जो लोग कटी फटी जींस में आते है।मिनी स्कर्ट में आते है, बरमूडा पहने आते है.. यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। 

Jaipur Jharkhand Mahadev Temple: जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जीन्स, फ्रॉक आदि पहन कर आने पर बाहर से ही दर्शन करने का आग्रह किया गया है। मंदिर प्रशासन ने इसकी जानकारी दी।

मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर के बाहर गेट पर लगाये गये एक पोस्टर में सभी महिलाएं एवं पुरुषों से मंदिर में मर्यादित वस्त्र पहन कर आने का आग्रह किया गया है। पोस्टर में छोटे वस्त्र - हाफ पैंट, बरमूडा, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटे-फटे जीन्स, फ्रॉक आदि पहन कर आने पर बाहर से ही दर्शन करने का लाभ प्राप्त करने को कहा गया है।

ड्रेस कोड को लेकर झारखंड महादेव मंदिर के अध्यक्ष जयप्रकाश सोमानी ने बताया कि काफी दिनों से यहां आने वाले भक्त लोग यह आग्रह करते थे कि मंदिर में जो लोग कटी फटी जींस में आते है, मिनी स्कर्ट में आते है, बरमूडा पहने आते है.. यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। 

कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने मंदिरों के लिए ‘ड्रेस कोड’ का समर्थन किया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने शुक्रवार को देशभर के अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू किये जाने का समर्थन किया और कहा कि इन पवित्र स्थलों पर आने वाले लोगों को शालीन कपड़े पहनकर आना चाहिए।

जम्मू कश्मीर के बावे वाली माता मंदिर प्रबंधन ने हाल में श्रद्धालुओं से शालीन कपड़े पहनने की अपील करते हुए ड्रेस कोड की घोषणा की है। देश के कुछ अन्य मंदिरों में भी इसी तरह की व्यवस्था को अपनाया गया है। सिंह ने वीडियो साक्षात्कार में पूजास्थलों पर सम्मानजनक परिधान पहनने के महत्व पर जोर दिया। 

टॅग्स :राजस्थानकांग्रेसजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो