लाइव न्यूज़ :

'ISRO के सभी मिशनों के नाम हिंदी में क्यों, नमो भाई 'Cow Belt' के बाहर भी भारतीय हैं', पत्रकार के इस सवाल पर भड़के लोग

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 3, 2020 15:57 IST

‘गगनयान’ को लेकर इसरो प्रमुख के.सिवन ने बताया है कि इस मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्रियों को चुना गया है और उनका प्रशिक्षण इस महीने के तीसरे सप्ताह से रूस में शुरू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार नारायण लक्ष्मण के इस ट्वीट पर लोग कह रहे हैं कि आपको इस मुद्दे पर भी राजनीति करनी है। कई ट्विटर यूजर्स ने लिखा है कि गगनयान, चंद्रयान हिंदी के शब्द नहीं बल्कि संस्कृत के शब्द हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक जनवरी को ऐलान किया कि महत्वाकांक्षी ‘गगनयान’ मिशन के लिए अंतरिक्षयात्रियों को प्रशिक्षण देने की शुरुआत रूस में जनवरी के तीसरे सप्ताह से की जाएगी। इसरो के इस ऐलान के बाद पत्रकार नारायण लक्ष्मण ने अपने वैरिफाइड अकाउंट से ट्वीट करते हुए सवाल पूछा- आखिर गगनयान, चंद्रयान इसरो के सारे राष्ट्रीय मिशनों के नाम हिंदी में क्यों है? पत्रकार नारायण लक्ष्मण अपने इस सवाल पर ट्रोल हो गए हैं। 

पत्रकार नारायण लक्ष्मण ने ट्वीट किया, ''सवाल शायद देर से पूछ रहा हूं, लेकिन इन सभी * राष्ट्रीय * मिशनों का नाम हिंदी में क्यों रखा गया है? नमो-भाई, 'Cow Belt' के बाहर भी भारतीय रहते हैं।''

पत्रकार नारायण लक्ष्मण के इस ट्वीट पर लोग कह रहे हैं कि आपको इस मुद्दे पर भी राजनीति करनी है। कई यूजर्स ने लिखा है कि गगनयान, चंद्रयान हिंदी के शब्द नहीं बल्कि संस्कृत के शब्द हैं। कई यूजर्स ने दावा किया है कि गगनयान, चंद्रयान पंजाबी, तमिल, असम, गुजराती, मलयालम जैसे कई भाषाओं में इस्तेमाल किया जाता है। 

‘गगनयान’ को लेकर इसरो प्रमुख के.सिवन ने बताया है कि इस मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्रियों को चुना गया है और उनका प्रशिक्षण इस महीने के तीसरे सप्ताह से रूस में शुरू होगा। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि चंद्रयान-3 और गगनयान से जुड़ा कार्य साथ-साथ चल रहा है। इसरो प्रमुख ने चेन्नई के उस इंजीनियर की भी तारीफ की जिसने चंद्रमा पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का पता लगाया था।

उन्होंने कहा कि यह अंतरिक्ष एजेंसी की नीति थी कि वह दुर्घटनाग्रस्त मॉड्यूल की तस्वीर जारी नहीं करेंगे। सिवन ने कहा, ‘‘ हम जानते थे कि यह कहां दुर्घटनाग्रस्त हुआ था और किस स्थान पर था।’’

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनट्विटरवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल