लाइव न्यूज़ :

'अर्नब गोस्वामी जेल में हैं?', अखिलेश यादव ने लाइव इंटरव्यू में ये क्या कहा, वीडियो हुआ वायरल

By विनीत कुमार | Updated: January 14, 2022 20:50 IST

अखिलेश यादव के एक इंटरव्यू के कई वीडियो क्लिप हाल में खूब वायरल हुए थे। ये इंटरव्यू उन्होंने अंजमा ओम कश्यप को दिए थे। अब एक और क्लिप भी वायरल हो रहा है, जिसमें अर्नब गोस्वामी का जिक्र है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने हाल में ऐश्वर्य कपूर को इंटरव्यू दिया था, जिसका एक हिस्सा वायरल हुआ है।इससे पहले अखिलेश यादव के एक और इंटरव्यू के कई हिस्से सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच तमाम दलों के नेता भी सक्रिय है। टीवी चैनलों पर नेताओं के इंटरव्यू भी आ रहे हैं। हाल में समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पत्रकार अंजना ओम कश्यप को दिया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हुआ।

अखिलेश के एक और इंटरव्यू का भी वीडियो वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव ने ये इंटरव्यू 'रिपब्लिक भारत' के पत्रकार ऐश्वर्य कपूर को दिया है। इस इंटरव्यू में एश्वर्य कपूर जब अखिलेश से ये वादा करने को कहते हैं चुनाव के बाद वे फिर चैनल से बात करेंगे, इसी दौरान अर्नब गोस्वामी का जिक्र आता है।

इंटरव्यू के वीडियो का क्लिप हो रहा वायरल

वायरल हो रहा क्लिप इंटरव्यू के कुछ आखिरी हिस्से हैं। इसमें ऐश्वर्य कपूर कहते हैं, 'जब चुनाव का रिजल्ट आएगा, इधर या उधर...आप बात करोगे अर्नब गोस्वामी से।' इस पर अखिलेश यादव तुरंत जवाब देते हैं और कहते हैं- 'ठीक हैं...वो कहां हैं, जेल में हैं?'

कुछ ही दिन पहले अखिलेश के अंजना ओम कश्यप को दिए इंटरव्यू के कई क्लिप वायरल हुए थे। इसमें अंजना ओम कश्यप सपा नेता पर अपनी नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। दरअसल, अखिलेश यादव ने कहा कि देश ने ईमानदार पत्रकारों की सूची बनाई है, इसमें आपका भी नाम है। इसे अंजना ओम कश्यप ने कटाक्ष के तौर पर लेते हुए जम कर अखिलेश यादव पर नाराजगी जताई।

इस इंटरव्यू में कानपुर के इत्र कारोबारी पर पड़े छापे का भी अखिलेश यादव ने जिक्र किया था। इंटरव्यू का ये हिस्सा भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

बताते चलें कि 400 सीटें जीतने का दावा करते हुए अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "80 बनाम 20" से उनका मतलब है कि भाजपा को उत्तर प्रदेश चुनाव में 20 फीसदी लोगों का समर्थन मिलेगा जबकि बाकी 80 प्रतिशत का समर्थन सपा को मिलेगा। 

अखिलेश न कहा कि हालांकि अब स्वामी प्रसाद मौर्य व अन्य के सपा में शामिल होने के बाद भाजपा को वह भी (20 फीसदी समर्थन) मिलना मुश्किल है। अखिलेश यादव ने यहां मौर्य व अन्य विधायकों के सपा की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। गौरतलब है कि यूपी में इस बार सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअखिलेश यादवअर्नब गोस्वामीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो