लाइव न्यूज़ :

पति को ऑनलाइन बेचने के लिए ऑक्‍शन साइट पर दिया एड, कहा डील के बाद होगा नो रिटर्न या एक्सचेंज, 12 महिलाओं ने जताई खरीदने की इच्छा

By आजाद खान | Updated: February 4, 2022 12:40 IST

लिंडा ने अपने एड में कहा है कि जॉन को अगर खिलाया-पिलाया जाएगा तो वह वफादार रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देआयरिश महिला के अपने पति को बेचने का पोस्ट वायरल हो रहा है।महिला ने पति को बेचने के बाद नो रिटर्न या एक्सचेंज की शर्त रखी है। एड को देखने के बाद 12 महिलाओं ने जॉन को खरीदने में इच्छा जताई थी।

सामानों की ऑनलाइन बिक्री की बात तो आप जानते हैं, लेकिन कभी किसी महिला को आपने पति बेचते देखा है। इस बात को आयरिश महिला लिंडा मैकलिस्टर ने सही साबित कर दिया है। उन्होंने अपने पति को बेचने के लिए एक ऑनलाइन एड दिया है जिसमें कई लोगों ने उसके पति को लेने में रूचि भी दिखाई हैं। एड में लिंडा ने यह भी कहा है कि यह ऑफर एक बार के लिए है और डील पूरी होने के बाद पति को वापस या बदला नहीं लिया जाएगा। आपको बता दें कि लिंडा का यह एड कुछ ही घंटो में वायरल हो गया और लोग इस पर प्रतिक्रिया भी देने लगे है। 

क्या है पूरा मामला

IrishMirror के मुताबिक, आयरिश महिला लिंडा मैकलिस्टर अपने पति जॉन के साथ न्यूजीलैंड में रहती हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। लिंडा ने ट्रेड मी नामक एक साइट पर अपने पति को बेचने का एड दिया था जिसके बाद कई लोगों ने इसमें अपनी रूची देखाई। एड में लिंडा ने लिखा कि वह अपनी पति जॉन को बिना रिटर्न या एक्सचेंज के बेच रही हैं और यह डील एक बार ही होगा। उसने एज में यह भी बताया कि उसका पति जॉन वफादार रहेगा बशर्ते उसे खिलाया-पिलाया जाता रहे। 

एड में लिंडा ने बताई जॉन की यह खुबियां

लिंडा ने एड में जॉन की कई खुबियों को बयान किया है। उन्होंने कहा कि जॉन 6 फुट 1 इंच, 37 वर्ष का है। उसे शूटिंग और फिशिंग पसंद के साछ वह एक किसान भी है। उसने यह भी कहा कि उसे नई जगहों पर अच्छा नहीं लगेगा लेकिन फिर भी वह खुश रहेगा क्योंकि वह अपने आप में ही खुश रहता है। आपको बता दें कि पत्नि द्वारा इस एड की जानकारी जॉन को उसके दोस्त ने दी थी। इसे देख जॉन भी हैरान रह गया और अपनी पत्नी पर हंस रहा था।

12 महिलाओं ने खरीदने की जताई इच्छा

इस एड के लाइव होने के बाद लोगों ने इसे खूब पसंद किया था और यह वायरल हो गया था। वहीं करीब 12 महिलाओं ने जॉन को खरीदने में इच्छा जताई थी। इसके लिए वे लोग करीब पांच हजार रुपए भी देने के लिए राजी गो गई थी। हालांकि नियमों को तोड़ने के कारण ऑनलाइन साइट ने इस एड को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। 

टॅग्स :अजब गजबन्यूज़ीलैंडआयरलैंडऑनलाइन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी