लाइव न्यूज़ :

इंसान को छोड़ इस महिला ने की भूत से शादी, खबर आपको हैरान कर देगी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2018 17:35 IST

18वीं सदी में जिस इंसान की मृत्यु हो गई थी आयरलैंड की महिला ने उसी से शादी रचाई है।

Open in App

आयरलैंड के डाउनपैट्रिक शहर में रहने वाली एक महिला ने इंसान को छोड़ कर भूत से शादी कर ली है। आप भी चौंक गए ना कि ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन यह सच है। सोशल मीडिया पर 45 वर्षीय अमांडा टीग की इस शादी की काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या है अमांडा टीग की पूरी लव स्टोरी।

डेली मेल के मुताबिक अमांडा का कहना है कि अभी से तकरीबन तीन सौ साल पहले उसके पति जैक की मौत हो गई थी। उसका पति एक हाईटियन समुद्री लुटेरा था। जिसे 1700 के दौरान मौत की सजा सुना दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि उसने कभी अपने पति जैक को देखा नहीं है लेकिन उन्हें पता है कि उसके बाल काले और घने है।

फोटो-TRIANGLE NEWS

अमांडा ने आगे बताया कि वह शादीशुदा वह है। उसके एक्स पति से उनके 5 बच्चे भी हैं लेकिन फिर भी उन्हे कभी वैसा फील नहीं होता, जैसा उन्हें जैक के बारे में सोचकर होता है। अमांडा का कहना है कि वह जैक के साथ डेट पर भी जाती है, उनके बीच झगड़े भी बहुत होते हैं, वह दोनों साथ में काफी अच्छा वक्त भी बिताते हैं। अमांडा का यह भी कहना है कि जैक ने सिर्फ उनके लिए अपने जीवन काल में शादी नहीं की।

अमांडा आगे कहती हैं कि जैक ने उन्हे प्रपोज किया है इसलिए वह उनसे शादी कर रही हैं।  इसलिए दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शादी के दिन उनका परिवार और कुछ दोस्त शामिल हुए थे।  

फोटो-TRIANGLE NEWS

अब आप सोच रहे होंगे कि अमांडा ने आखिर शादी किस से की? असल में अमांडा को अपने पूर्व जन्म का बार-बार सपना आता था, जिसमें वह जैक नाम के किसी शख्स को देखती हैं और वह इसी ख्यालों में खोईं रहती हैं। लेकिन जब अमांडा ने इस नाम के शख्स को ढूंढा तो उन्हे पता चला कि इस नाम का शख्स था। जिसकी मृत्यु 18वीं सदी में  मौत हो गई थी। आमांडा ने आयरलैंड पर जाकर जैक की तस्वीर से शादी की। डॉक्टरों का इस मामले में कहना है कि कई बार लोगों को अपने पूर्वजन्म के बारे में बातें याद आती है। जो वाकई में सच होता है।  

टॅग्स :वायरल कंटेंटआयरलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट30 दिन के लिए बाहर?, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट नहीं खेलेंगे न्यूजीलैंड कप्तान मिशेल सेंटनर?

क्रिकेटसचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा रिकॉर्ड टूटेगा?, आयरलैंड-जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी

क्रिकेट19 साल बाद बेलफास्ट में मैच खेलेगी टीम इंडिया?, आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को टी20 सीरीज?

क्रिकेट4 मैच में छोड़े 9 कैच, 20 देश में नंबर-2, आयरलैंड की टीम पहले पायदान पर, सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदबाजों का किया इस्तेमाल

क्रिकेटIreland vs Oman, T20 World Cup 2026: 2 मैच में हार के बाद पहली जीत, आयरलैंड ने 96 रन से हराया, विश्व कप से बाहर ओमान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो