लाइव न्यूज़ :

ईरान बनाम अमेरिका ट्विटर पर टॉप ट्रेंड, खाड़ी देश ने अमेरिकी सैन्य अड्डों पर दागी 12 मिसाइलें, यूजर बोला- अब देखें US की महिमा में ट्रंप क्या बोलेंगे

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: January 8, 2020 08:37 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया तो दी है लेकिन उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि वह कल सुबह इस बारे में बयान देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागी दर्जनभर से ज्यादा मिसाइलें।ट्विटर पर ट्रेंड हुआ Iran vs USA, ट्रंप से जवाब मांग रहे यूजर्स, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- कल बयान दूंगा।

ट्विटर पर ईरान बनाम अमेरिका ट्रेंड कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इराक में (भारतीय समय के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे) अमेरिका और उसकी गठबंधन सेनाओं वाले दो अड्डों पर दर्जनभर से ज्यादा मिसाइलें दाग दीं। हाल में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च सैन्य जनरल कासिन सुलेमानी के बाद खाड़ी देश ने बदला लेने की बात कही थी।

सुलेमानी को लेकर निकाले गए कई जुलूसों और शोक सभाओं में अमेरिका के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए ईरान की तरफ से बदला लेने की बात कई दफा कही जा चुकी है। वहीं, इससे पहले ईरान इराक में अमेरिकी दूतावास के पास दो बार और मिसाइल हमले कर चुका है। वहीं, दुनिया के मामलों के कई विशेषज्ञों ने अमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा संघर्ष को तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत का अंदेशा जताया है। ऐसे में अब दुनियाभर में ज्यादातर लोगों का ध्यान ईरान और अमेरिका के संघर्ष पर टिक गया है।

ट्विटर दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैग करते हुए लिखा कि देखें अब वह अमेरिका की महिमा में प्रतिक्रिया देते हैं। 

ईरान के इस हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप की सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। एक और यूजर ने लिखा, ''हर कोई डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ट्विटर पर पोस्ट करने का इंतजार कर रहा है।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया तो दी है लेकिन उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि वह कल सुबह इस बारे में बयान देंगे। पोस्ट में उन्होंने कहा, ''सब ठीक है! इराक में दो सैन्य शिविरों पर ईरान से मिसाइल हमले किए गए। नुकसान की पड़ताल की जा रही है। अब तक सब बहुत बढ़िया है! अब तक हमारे पास दुनिया में कहीं भी सबसे शक्तिशाली और अच्छी तरह से सुसज्जित सेना है! मैं कल सुबह बयान दूंगा।''

सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं, जिनमें युद्ध की आशंका के चलते मीम्स के जरिये लोगों को मॉल से घर का सामान इकट्ठा करते हुए दिखाया गया है।

टॅग्स :ईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपकासिम सुलेमानीइराक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो